News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP रोडवेज की बसों का सफर हुआ महंगा, जानें यात्रियों को अब कितना देना होगा किराया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2022  |  10:32 AM

1,072 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP रोडवेज की बसों का सफर हुआ महंगा, जानें यात्रियों को अब कितना देना होगा किराया WhatsApp
Responsive image

बढ़ती मंहगाई ने लोगों की गृहस्थी का बजट बिगाड़ दिया है. गैस, दूध, डीजल-पेट्रोल और टोल के दामों में इजाफा होने के बाद अब रोडवेज प्रबंधन ने भी यात्रियों का बोझ बढ़ा दिया है. प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से यात्री किराये की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी. इसका मतलब है कि कानपुर से दिल्ली, लखनऊ, आगरा समेत उन सभी जगहों का किराया बढ़ा है, जहां जाने के लिए टोल देना पड़ता है.

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

रोडवेज ने बसों के किराये में वृद्धि की: कंडेक्टर्स को बढ़ाए गए किराये की लिस्ट दे दी गई है. रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम ने कहा कि टोल में में इजाफा होने के कारण बसों में यात्री किराया बढ़ा दिया गया है. रोजवेज अधिकारियों के मुताबिक, यात्री किराये में 1 रुपये से लेकर 20 रुपये तक का इजाफा हुआ है. कानपुर से लखनऊ के भाड़े 1 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई तो कानपुर से दिल्ली जाना 20 रुपये तक महंगा हो गया है.

इन शहरों के किराये में हुआ इजाफा

1.दिल्ली (एसी टूबाईटू) के लिए पहले 782 रुपये किराया था, जबकि अब 802 रुपये किराया लिया जाएगा.
2.दिल्ली (एसी थ्रीबाई थ्री) के लिए पहले 672 रुपये किराया था, जबकि अब 692 रुपये किराया लिया जाएगा.
3.दिल्ली (साधारण) के लिए पहले 515 किराया था, जबकि अब 535 रुपये किराया लिया जाएगा.
4.चारबाग (लखनऊ) के लिए पहले 115 रुपये किराया था, जबकि 116 रुपये किराया लिया जाएगा.
5.आलमबाग (लखनऊ) के लिए पहले 109 रुपये किराया था, जबकि 110 रुपये किराया लिया जाएगा.
6.आगरा जाने के लिए पहले 363 रुपये किराया था, जबकि 378 रुपये किराया लिया जाएगा.
7.इटावा जाने के लिए पहले 204 रुपये किराया था, जबकि 209 रुपये किराया लिया जाएगा.
8.औरैया जाने के लिए पहले 122 रुपये किराया था, जबकि 125 रुपये किराया लिया जाएगा.
9.फिरोजाबाद जाने के लिए पहले 308 रुपये किराया था, जबकि 318 रुपये किराया लिया जाएगा.
10.टूंडला जाने के लिए पहले 331 रुपये किराया था, जबकि 341 रुपये किराया लिया जाएगा.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking