News Addaa WhatsApp Group

UP: जयमाल स्टेज पर दुल्हन को सजा-धजा देखकर बारातियों संग भाग निकला दूल्हा, जानें पूरा मामला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2021  |  4:16 PM

1,913 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: जयमाल स्टेज पर दुल्हन को सजा-धजा देखकर बारातियों संग भाग निकला दूल्हा, जानें पूरा मामला

यूपी के कन्नौज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. शादी समारोह के दौरान दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बारात वापस लौट गई. दुल्हन के जयमाला पर पहुंचते ही दूल्हा वहां से फरार हो गया. वहीं उल्टा दुल्हन के ऊपर भूत-प्रेत होने का आरोप लगाया गया है. दरअसल दुल्हन जैसे ही जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची तो गर्मी की वजह से वह बेहोश होकर गिर गई, जिसके बाद दूल्हे को शादी के मंडप से फरार होने का मौका मिल गया.

वहीं लड़की वालों का आरोप है कि लड़के वाले उनसे दहेज की मांग कर रहे थे. मांग पूरी न होने पर बारात वापस लेकर चले गए. लड़की के पिता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है. यह घटना कन्नौज के जगतपुर गांव की है. बुधवार रात एक शादी समारोह (Marriage Function) में जयमाला के समय दूल्हा अचानक स्टेज से गायब हो गया. वहीं दुल्हन वहां खड़ी इंतजार ही करती रही. वहीं लड़के वालों ने दुल्हन पर भूत प्रेत आने का आरोप तक लगा दिया.

दहेज न मिलने पर बिना दुल्हन लौटी बारात

कन्नौज की रहने वाली शिवानी की शादी मैनपुरी के धर्मं सिंह के साथ तय हुई थी. बुधवार को दोनों की शादी होनी थी. लड़की जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची ही थी कि गर्मी की वजह से उसे चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर गई. वहीं दूल्हे के जीजा ने तो यहां तक कह दिया कि बीमार लड़की से जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही है. वहीं इस बात का फायदा उठाकर बाराती और दूल्हा वापस चले गए. पीड़ित दुल्हन पक्ष ने पुलिस से मामले की शिकायत की है. लड़की वालों का आरोप है कि दहेज में 50 हजार रुपये एक्स्ट्रा न देने पर वारात वापस लौट गई.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking