News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: सात पीसीएस व चार आईपीएस के तबादले, चर्चित आईपीएस डॉ. अजय पाल बने पुलिस अधीक्षक यूपी 112 लखनऊ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2021  |  12:51 PM

941 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सात पीसीएस व चार आईपीएस के तबादले, चर्चित आईपीएस डॉ. अजय पाल बने पुलिस अधीक्षक यूपी 112 लखनऊ!

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर से सात पीसीएस को नई तैनाती दी और चार आईपीएस की तैनाती में फेरबदल किया। आईपीएस डॉ. अजय पाल पुलिस अधीक्षक पीटीएस, उन्नाव को पुलिस अधीक्षक यूपी 112 लखनऊ के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

गीडा में गुरुप्रसाद की हुई तैनाती:
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (गीडा) के रिक्त पद पर आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद की तैनाती की गई है। चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक आजाद भगत सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। कासगंज में उप जिलाधिकारी ललित कुमार को पदोन्नति देते हुए प्रधान प्रबंधक चीनी मिल संघ के पद पर तैनाती दी गई है।

राम सिंह गौतम बनाए गए चीनी मिल संघ के ज्वाइंट एमडी
सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण राम सिंह गौतम को हटाकर चीनी मिल संघ में ज्वाइंट एमडी बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर के पद पर तैनात उदय प्रताप सिंह को हटाकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनाती दी गई है।

राधेश्याम सिंह गोरखपुर अपर नगर आयुक्त
ग्रेटर नोएडा में ओएसडी के पद पर तैनात शिव प्रताप शुक्ला को पदोन्नति देकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मिर्जापुर के पद पर तैनाती दी गई है। बदायूं में उप जिलाधिकारी राधेश्याम सिंह को पदोन्नति देकर गोरखपुर में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

चार आईपीएस के तबादले
वहीं, आईपीएस बृजेश सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, लखनऊ बनाया गया है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक यूपी 112 में तैनात थे। आईपीएस नागेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, लखनऊ के पद पर थे उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, पी टी एस, उन्नाव के पद पर भेजा गया है।

आईपीएस डॉ. अजय पाल पुलिस अधीक्षक पी टी एस, उन्नाव के पद पर तैनात थे। उन्हें पुलिस अधीक्षक यूपी 112 लखनऊ के पद पर भेजा गया है। आईपीएस कैलाश सिंह को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, आगरा के पद पर भेजा गया है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ में तैनात थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking