उत्तर प्रदेश उन्नाव के एक सीओ घर जाने के लिए छुट्टी लेकर लापता हो गए। परिजन परेशान हुए तो पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मंगलवार रात पुलिस की टीम ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और कानपुर माल रोड स्थित एक होटल पहुंची। यहां पर सीओ एक महिला सिपाही के साथ पकड़े गए।
तब पता चला कि सीओ साहब किसी मुसीबत में नहीं, बल्कि महिला सिपाही के साथ ठहरने आए थे। मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले एक सीओ की वर्तमान में उन्नाव जिले में तैनाती है। मंगलवार दोपहर को उन्होंने घर जाने के लिए छुट्टी मांगी।
देर शाम तक तक गोरखपुर नहीं पहुंचे। उनका फोन भी नहीं उठ रहा था। इससे उनके परिवार वाले चिंतित हुए। उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों को जानकारी दी। आशंका जताई कि वे किसी मुसीबत में भी हो सकते हैं। पुलिस अफसरों ने अपने स्तर से सीओ को फोन करना शुरू किया।
तब भी कोई जवाब नहीं मिला। इससे अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन कानपुर माल रोड की मिली। मंगलवार रात करीब 12 बजे उन्नाव पुलिस माल रोड स्थित मंदाकिनी होटल पहुंची।
होटल में सीओ अपनी एक महिला मित्र (सिपाही) के साथ मिले। होटल का रजिस्टर खंगाला तो पता चला कि मंगलवार दोपहर ही सीओ साहब महिला सिपाही संग होटल आ गए थे। पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…