News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: घोड़ी पर सवार दूल्हा पुलिस देख बारात छोड़कर भागा, जाने क्या था मामला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2022  |  12:00 PM

895 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: घोड़ी पर सवार दूल्हा पुलिस देख बारात छोड़कर भागा, जाने क्या था मामला WhatsApp

फतेहपुर जिले के जाफरगंज में द्वारचार के समय पत्नी के साथ पुलिस देखकर दूल्हा बरात छोड़कर भाग गया। युवक बरात लेकर तीसरी शादी रचाने आया था। भौराजपुर निवासी एक व्यक्ति ने एक माह पहले 22 वर्षीय बेटी की शादी जहानाबाद थाने के कलाना गांव निवासी आशाकरण के साथ तय की थी। लड़की पक्ष को दूल्हे की पहले ही एक शादी होने की जानकारी थी। इससे उसके दो बच्चे हैं।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

न्यायालय से दोनों के अलग रहने के फैसले की भी जानकारी है। रविवार को बरात गांव के बजाय बहन की ससुराल कीरतपुर से भौराजपुर आई। द्वारचार की रस्म के समय अचानक आशाकरण की दूसरी पत्नी कानपुर के महाराजपुर थाने के प्रेमपुर निवासी रमा पाल देवरी चौकी पुलिस के साथ भौराजपुर पहुंच गई। पुलिस के साथ पत्नी को देख दूल्हा बरात छोड भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शादी रुकवा दी। बराती भी खिसक गए

अपनी मां कलावती के साथ आई रमा पाल ने बताया कि आशाकरण की पहले ही दो शादी हो चुकी हैं। पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। पहली पत्नी से संबंध खराब होने के बाद तीन साल पहले उससे शादी हुई थी। विवाद के कारण वह मायके में रहती है। चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्र मौर्या ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड
Top Colleges & Schools in Kushinagar & Gorakhpur 2026: कुशीनगर और गोरखपुर के टॉप डिग्री कॉलेज व स्कूलों की पूरी लिस्ट, कोर्स और एडमिशन गाइड

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): बेहतर भविष्य के लिए सही स्कूल और कॉलेज…

Kushinagar Hospital & Medical Directory 2026: कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, इमरजेंसी नंबर, आयुष्मान अस्पताल व जन औषधि केंद्रों की पूरी लिस्ट
Kushinagar Hospital & Medical Directory 2026: कुशीनगर के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट अस्पताल, इमरजेंसी नंबर, आयुष्मान अस्पताल व जन औषधि केंद्रों की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): किसी भी मेडिकल इमरजेंसी, गंभीर बीमारी या सस्ती जेनेरिक दवाओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking