आजमगढ़ रोडवेज परिसर के पीछे वाले गेट पे एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या किया मौके पर छानबीन करने पर एक बैग और एक लाइसेंसी राइफल बरामद हुआ है। इसी राइफल से व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।
पुलिस की तलाशी के दौरान इनके बैग से आबकारी विभाग का आई कार्ड प्राप्त हुआ है जिसमें इनका नाम अभिषेक कुमार पांडेय उर्फ मंटू अयोध्या निवासी है तथा उसकी नियुक्ति आबकारी विभाग चौकाघाट वाराणसी में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात है।
मौके से आबकारी विभाग द्वारा आवंटित राईफल 312 बोर व मैगजीन में अलग से 05 जिन्दा कारतूस व मृतक के जेब से 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर एक खोखा कारतूस मिला है।
इनके परिजन से सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
मौके का निरीक्षण स्वयं पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा किया गया है। बाकी तथ्यों पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…