News Addaa WhatsApp Group

UP: रविवार के दिन ‘लॉकडाउन’ में किन-किन चीजों की होगी अनुमति, CM योगी ने दिए निर्देश!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 17, 2021  |  1:43 PM

1,588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: रविवार के दिन ‘लॉकडाउन’ में किन-किन चीजों की होगी अनुमति, CM योगी ने दिए निर्देश!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले ही पूरे प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया है. प्रदेश के अधिकतर जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगा है, लिहाजा आज रात से ही इस कोरोना कर्फ्यू की शुरुआत हो जाएगी, जो सोमवार की सुबह 7 बजे यानी 35 घंटे बाद समाप्त होगी. इस कोरोना कर्फ्यू के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग अवनीाश अवस्थी की तरफ से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों को निर्देश भेज दिए गए हैं. इसमें श्रमिकों को कार्यस्थल आने जाने की छूट रहेगी, शादियों में भी कुछ नियमों के पालन के अनिवर्यता के साथ छूट रहेगी. छात्रों को परीक्षा के दौरान आईडी कार्ड दिखाकर जाने की अनुमति रहेगी, बसें चलेंगीं. यही नहीं अंतिम संस्कार के दौरान 20 लोगों को जाने की अनुमति रहेगी.

प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं…

1- श्रमिकों को उनके कार्यस्थलों पर आवाजाही की अनुमति दी जाएगी.

2- शनिवार और रविवार को सभी शादियों को (बंद स्थानों के अंदर 50 व्यक्तियों के प्रतिबंध और खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों के साथ) मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर के उपयोग और एसओपी के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ की अनुमति रहेगी.

3- सभी परीक्षाओं जैसे एनडीए आदि की अनुमति दी जाएगी और परीक्षार्थियों और उम्मीदवारों का आईडी कार्ड पास के तौर पर मान्य होगा.

4- सार्वजनिक परिवहन को विशेष रूप से राज्य परिवहन की बसों में 50% क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी जाएगी.

5- अंतिम संस्कार के लिए 20 से अधिक व्यक्तियों को अनुमति नहीं दी जाएगी.

6- जिन उद्योगों में रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है, उन्हें छोड़कर सभी खुलेंगे. खासतौर से फार्मा, सैनेटाइजर बनाने वाली और अन्य ऐसे उद्योग जो कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल हैं, खुलेंगे.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking