यूपी के मऊ शहर के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित फातिमा अस्पताल के आवासीय परिसर में बने ओवर हेड पानी के टैंक के ऊपर से रविवार की दोपहर कूदकर बलिया जिले के बैजलपुर गांव निवासी (26 वर्षीय) सतीश कुमार ने अपनी जान दे दी। अस्पताल के भीतर से होते हुए युवक पानी की टंकी तक पहुंचा और वहां से अपनी प्रेमिका को बुलाने की बात कहने लगा। काफी देर तक लोग मान-मनौवल कर उसे नीचे उतरने का प्रयास करते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। घंटों चले ड्रामा के बाद युवक ने टंकी पर से नीचे छलांग लगा दी।
तत्काल उसे इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सतीश कुमार जिस लड़की को बार-बार बुलाने की मांग कर रहा था, वह भी इसी अस्पताल के लैब में काम करती है। दोनों के बीच कुछ कहासुनी होने के बाद युवक पानी की टंकी पर जा चढ़ा और नीचे खड़े लोगों व पुलिस के काफी मान-मनौव्वल के बावजूद लड़की के वहां पर आते ही सतीश सौ फुट ऊंची टंकी से नीचे कूद गया।
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर... खड्डा…