News Addaa WhatsApp Group

UP: श्मशान हादसे पर CM योगी का एक्शन, इंजीनियर-ठेकेदार पर लगेगा NSA!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 5, 2021  |  2:43 PM

999 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: श्मशान हादसे पर CM योगी का एक्शन, इंजीनियर-ठेकेदार पर लगेगा NSA!

रविवार की सुबह गाज़ियाबाद के श्मशान घाट पर हुए हादसे पर उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन में आ गयी है. 3 जनवारी को गाजियाबाद के मुरादनगर में को हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है. वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार को इस घटना के आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने का आदेश दिया है.

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हादसे मे हुए पूरे नुकसान की वसूली दोषी इंजीनियर और ठेकेदार से करने के भी दिए निर्देश हैं. साथ ही ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का भी दिया आदेश है. साथ ही सीएम ने मुरादनगर हादसे में पीड़ित के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है. बता दें कि इस हादसे में फरार चल रहा ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अजय त्यागी पर 25 हजार का इनाम रखा गया था.

बता दें कि रविवार को गाजियाबाद के श्मशान घाट पर श्रद्धांजलि देने आये लोगों पर छत गिरने से 23 की जान चली आती थी. इस हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हो गये हैं. हादसे के बाद मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

मालूम हो कि रविवार को श्मशान घाट पर आये लोग बारिश से बचने के लिए वहां बने नवनिर्मित लिंटर के पास खड़े थे, जो अचानक से गिर पड़ा. इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया था.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking