यूपीटीईटी उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट,इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को कई मापदंडों पर परखा जाता है. इस साल 28 नवंबर 2021 को यूपीटीईटी पेपर लीक (UPTET Paper Leak) हो जाने की वजह से परीक्षा को आनन-फानन में रद्द कर दिया गया था. यूपीटीईटी परीक्षा 2021 की तारीख की घोषणा हो गई है.
यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को होगा (UPTET 2021 Date). उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने भी विधानसभा में यूपीटीईटी के जनवरी के तीसरे सप्ताह में होने की बात कही थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अभ्यर्थियों के नए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक हफ्ते पहले यानी 15-16 जनवरी के आस-पास जारी हो सकते हैं
परीक्षा में शामिल होंगे इतने अभ्यर्थी: यूपीटीईटी 2021 की प्राथमिक स्तर की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 10:00 से 12:30 के बीच होगी (UPTET 2021 Date). वहीं, दोपहर 2:30 से 5:00 बजे की पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी. प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1291628 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 873553 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…