Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

वैदिक संगोष्ठी में पधारेंगे देश के जाने-माने विद्वान

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Nov 15, 2024, 5:22 PM IST • अब तक 233 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के आर्थिक सहयोग से महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन एवं श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में वेद पर आधारित अखिल भारतीय वैदिक संगोष्ठी 18नवंबर से 20नवंबर तक आयोजित की गई है इस संगोष्ठी में देश के विभिन्न प्रांतों के वेद एवं उसके उपांगों के जाने-माने विद्वानों का जमावड़ा होगा।

उक्त जानकारी एक पत्रकार वार्ता में देते हुए संगोष्ठी के अध्यक्ष गंगेश्वर पाण्डेय एवं संयोजक डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि वेद के प्रति जागरूकता, ज्ञान प्राप्त करने की उत्कंठा एवं वेद के विषय में अनेक भ्रांतियों का निराकरण होगा। संगोष्ठी में 60,की संख्या में प्रमुख विद्वान भाग ले रहे हैं तथा अन्य अनेक वक्ता, शोधकर्ता, अध्येता शोध पर अपने विचार रखेंगे। संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले विद्वानों एवं अतिथियों के भोजन इत्यादि की व्यवस्था मनोयोग से की जा रही है।यह संगोष्ठी तीन दिनों में 8सत्रो में चलेगी जिसमें विभिन्न सत्रों के अध्यक्ष, प्रवक्ता,विचारक सूचीबद्ध कर उन्हें सूचित कर दिया गया है। लगभग आधा दर्जन विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं दसों निदेशक तथा पचास की संख्या में विश्वविद्यालय के विशिष्ट विद्वान भाग ले रहे हैं।

Advertisement

निश्चित रूप से इस संगोष्ठी के सुव्यवस्थित सम्पन्न होने से विद्यालय के साथ ही साथ हाटा एवं पूरे जनपद का गौरव बढ़ेगा। संपूर्ण संगोष्ठी कार्यक्रम का देखरेख संस्कृत भाषा के परम मर्मज्ञ प्रो जयप्रकाश नारायण द्विवेदी के निर्देशन में हो रहा है।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi