News Addaa WhatsApp Group Join करें

वांछित अभियुक्त चन्दन शाह को पटहेरवा पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 28, 2025  |  6:28 PM

286 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
वांछित अभियुक्त चन्दन शाह को पटहेरवा पुलिस ने दबोचा WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

कुशीनगर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुकदमा संख्या 130/2025 धारा 316(5) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त चन्दन शाह पुत्र रुदल प्रसाद शाह, निवासी भेड़ापाकड़ हबीबचक, थाना भाटपाररानी, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी चन्दन शाह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और फरार चल रहा था। उसके खिलाफ थाना पटहेरवा में मुकदमा दर्ज था। लगातार तलाश के बाद आज पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, थाना पटहेरवा,उप निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, का0 राघवेन्द्र मिश्रा, का0 मुलायम यादव, थाना पटहेरवा शामिल रहे।

 

एसपी कुशीनगर बोले :

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधी चाहे जितना प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के शिकंजे से नहीं बच पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाना प्राथमिकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking