अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज एवं सेन्दुआर में स्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार शाही (राजन शाही )ने सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र कुमार शाही ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर रूद्र शाही (चन्दन शाही)ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह माध्यम है जिससे कोई भी व्यक्ति समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि अब गरीब परिवारों के बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज में नाम रोशन कर रहे हैं।नव ज्योति पब्लिक स्कूल सेन्दुआर के डायरेक्टर दिग्विजय शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा में शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है।
उन्होंने अभिभावकों से शिक्षकों के प्रति विनम्र और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने का आग्रह किया।इस दौरान विद्यालय के उपप्रधानाचार्य दीनदयाल विश्वकर्मा,संदीप चौबे,सचिन यादव,रामप्रताप सिंह, आनन्द कुमार,आलोक,मुकेश, सुप्रिया शर्मा,ज्योति,नेहा,आंचल खुशी सहित अन्य अभिभावक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
कुशीनगर। बच्चों को बचपन में धर्म का ज्ञान देना वह जीवन भर उसका स्मरण…
हाटा कुशीनगर। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि विचारधारा आधारित संगठन ही…
खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…