खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कार्यकारिणी खड्डा का द्विवार्षिक चुनाव ब्लाक परिसर में सकुशल संपन्न हुआ। सभी पदों के लिए पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
लेखपाल संघ के चुनाव में चार बार से मंत्री रहे विभव कुमार शर्मा को तहसील अध्यक्ष एवं अभिमन्यु मिश्रा को सर्वसम्मति से तहसील मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह अमरीश विशेन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुमताज अहमद व उपमंत्री पद पर मोहित कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर सूरज चौरसिया व ऑडिटर पद पर बृजकिशोर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त चुनाव संपन्न करने हेतु जिला कार्यकारिणी कुशीनगर द्वारा सुनील कुशवाहा तहसील मंत्री कसया व रविकांत तहसील अध्यक्ष तमकुहीराज एवं राजू भारती तहसील मंत्री हाटा को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था।
उक्त चुनाव में तहसील खड्डा के लेखपाल गण मधुकर श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र गुप्ता, रामानंद यादव, मुकेश कुमार, अजीत कुमार, अमन कुमार कौशिक, प्रदीप पासवान आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…