News Addaa WhatsApp Group

विदेश में रोजगार के नाम पर 34 युवा हुए ठगी का शिकार

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 27, 2025  |  6:54 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विदेश में रोजगार के नाम पर 34 युवा हुए ठगी का शिकार

कुशीनगर।जनपद के 34 से अधिक युवाओं के साथ विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की गई है।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त सूचना के मुताबिक सेवरही थाना क्षेत्र के तमकुही रोड स्थित रेहान टेस्ट सेंटर का बताया जा रहा है जहाँ पीड़ितों के अनुसार रामपुर बरहन गांव के रहने वाले डॉक्टर वाजिद अली, मुन्ना निषाद और नर्सिंग निषाद नामक तीन युवकों ने उन्हें झांसे में लेकर ठगी की।

पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले पैसे लिए गए। फिर न तो वीज़ा मिला और न ही पैसे वापस किए गए। पीड़ित बीते 5 दिनों से थाने का चक्कर काट रहे हैं।लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि जब वे सेवरही थाने जाते हैं तो उन्हें फोन आने की बात कहकर टाल दिया जाता है और हर बार थाने से लौटा दिया जाता है। अब थक-हारकर पीड़ितों ने कुशीनगर के एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking