News Addaa WhatsApp Group

विदेश से घर आ रहे हवाई जहाज यात्रा करते समय युवक की मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 15, 2025  |  9:29 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विदेश से घर आ रहे हवाई जहाज यात्रा करते समय युवक की मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव करमैनी निवासी युवक की दुबई से घर आते समय अचानक फ्लाइट में ही तबियत खराब हो गयी और थोड़े देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गयी।यह खबर मिलते ही स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।क्योंकि चौदह माह पूर्व ही युवक के बड़े भाई भी मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी।पूरा गांव गमगीन हो गया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

उक्त गांव निवासी दिग्विजय सिंह उर्फ दीपू(36) दुबई में रहकर एक कंपनी में काम करते थे।वह होली पर अवकाश लेकर दुबई से घर आ रहे थे।जैसे वह शाहजहां एयरपोर्ट पर घर आने के लिये फ्लाइट में बैठे की उनके कमर व सीने में अचनाक दर्द होने लगा।वह स्टाफ को इसकी जानकारी दी।उन्हें फ्लाइट से पुनः नीचे उतार कर हास्पिटल भेजा गया।जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।वही इसकी सूचना उस कंपनी को दी गई।जहां वह काम कर रहे थे।कंपनी द्वारा युवक के स्वजनों को सूचना दी गयी।

यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।आवश्यक खानापूर्ति के बाद के बाद शनिवार को युवक की लाश गोरखपुर पहुचीं।जहाँ से परिजनों को सौंप दिया गया।शनिवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।मृतक की दो वर्ष की एक बच्ची है।पत्नी की रो रो कर बुरा हाल हुआ है।पूरा गांव गमगीन में डूबा हुआ है।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking