News Addaa WhatsApp Group

विधायक के प्रयास से तमकुहीराज को मिला ऐतिहासिक सौगात ,लोगो में खुशी !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 11, 2025  |  8:35 PM

107 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक के प्रयास से तमकुहीराज को मिला ऐतिहासिक सौगात ,लोगो में खुशी !

तमकुहीराज, कुशीनगर। स्थानीय विधायक का प्रयास जब रंग लाया,तो क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस लहर में खुशियों की बयार तब उठी,जब सेवरही नगर में बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड का वित्तीय स्वीकृत प्राप्त हुई।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

यहां बताना चाहूंगा कि तमकुहीराज के इतिहास में पहली बार, नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर 6 (शिव शक्ति नगर) में बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड पड़ाव का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय पथ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कर-कमलों द्वारा छोटे से प्रारूप में संपन्न हुआ था। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के आशीर्वाद और परिवहन मंत्री के सशक्त नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित बस स्टैंड को भव्य रूप देने के लिए ₹1.79 करोड़ (₹1,79,93,000) की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह बस स्टैंड केवल एक संरचना नहीं, बल्कि तमकुहीराज की नई पहचान और विकास का द्वार होगा। जो न केवल क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा देगा, बल्कि लंबी दूरी की बस सेवाओं की शुरुआत से व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगा।
जानकारी रहे की यह सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि तमकुहीराज की नई उड़ान की शुरुआत है!

तमकुहीराज के विधायक डॉ असीम कुमार ने मीडिया के माध्यम से आम आवाम से अपील करते हुए कहा है कि मैं तमकुहीराज की सम्मानित जनता को भी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आश्वस्त करता हूँ कि आपका यह जनप्रतिनिधि सदैव आपके विकास हेतु प्रतिबद्ध रहेगा।

संबंधित खबरें
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking