News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 2, 2026  |  7:20 PM

239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया WhatsApp
Responsive image

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के स्वीकृति पत्र को विधायक विनय प्रकाश गोंड ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को सौपकर सम्मानित किया।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

विधायक श्री गोंड ने उपस्थित लोंगो को बताया कि सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिये विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही है। जिसका लाभ प्राप्त करने के लिये निर्माण श्रमिकों को सहज जनसेवा केन्द्रों/ यूपीबीओसी डब्लू पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराना होगा। जिसका शुल्क 40रू व प्रतिवर्ष 20रू नवीनीकरण शुल्क जमा कर पंजीयन जारी रखना आवश्यक है। पंजीकृत श्रमिको को उनकी संतान के जन्म पर मातृत्व शिशु बलिका मदद योजनान्तर्गत बालक के जन्म पर बीस हजार,बालिका के जन्म पर रू25000 हजार, मातृत्व हितलाभ पुरुष श्रमिकों को रू 6000 हजार , महिला श्रमिकों को 3 माह का न्यूनतम वेतन, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए रू 24000 हजार तक, अटल आवासीय विद्यालय में चयनोंपरान्त कक्षा 06 से 12 तक नि:शुल्क शिक्षा, पुत्री के विवाह पर रू 65000 हजार का अनुदान मिलता है। पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर आश्रित को 225000 रुपये तथा दुर्घटना में मृत्यु पर रू 525000 रुपये की सहायता दी जाती है।विधायक ने इस दौरान कन्या विवाह योजना के 5 लाभार्थियों को रु 305000 रुपये, मातृत्व शिशु बालिका मदद योजना के 21 लाभार्थियों को रू817788 रुपये एवं मृत्यु दिव्यांगता सहायता योजना के 05 लाभार्थियों को रु 675000 रुपये, अटल आवासीय विद्यालय योजना के 05 लाभार्थियो को 1797788 रुपये की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी,सभासद आलोक गुप्ता, मनोज गोविन्द राव उर्फ लल्लन जी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृत्ता उपाध्याय, कम्प्यूटर आपरेटर शशि शेखर मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, नीतू देवी ,सत्येंद्र चौहान ,आदर्श प्रजापति,मीणा देवी,सूर्यभान राजभर ,गीता देवी प्रीति, पुष्पा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking