News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधायक पी.एन पाठक ने ऑडिटोरियम, सर्किट हाउस व रिंग रोड के निर्माण सहित कुबेरस्थान को नगर पंचायत बनाने की उठायी मांग

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 21, 2025  |  7:18 PM

248 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक पी.एन पाठक ने ऑडिटोरियम, सर्किट हाउस व रिंग रोड के निर्माण सहित कुबेरस्थान को नगर पंचायत बनाने की उठायी मांग WhatsApp
Responsive image
  • विधानसभा में कुशीनगर विधायक ने उठाया विकास का मुद्दा

कसया। शुक्रवार को लखनऊ विधानसभा में कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कुशीनगर के विकास के मुद्दों को उठाया। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधानसभा के दौरान उन्होंने कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विकास का मुद्दा उठाया और बजट का सराहना किया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करता हु। यह बजट उत्तर प्रदेश के चौतरफा आर्थिक विकास का आईना है। यूपी का बजट समाज के सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया गया है। यह बजट गरीब परिवार के सर्वांगीण विकास के साथ मध्यम वर्ग के लोगों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।सरकार बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास कर रही है। यह बजट गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है।बजट में उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना निहित है।यह बजट जनहित में है। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट्स, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक पेंशन, गरीब, युवा, किसान, महिला धार्मिक पर्यटन और महिलाओं के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में छात्राओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

कुशीनगर कृषि विश्वविद्यालय के लिए सौ करोड़ रुपए इस बजट में रखा गया है। आगे कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कुशीनगर के विकास का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। जहां देश विदेश से श्रद्धालु व पर्यटक आते है।कुशीनगर में ऑडिटोरियम और सर्किट हाउस बनाने को लेकर व कुशीनगर अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थली होने के नाते पर्यटकों व विधानसभावासियों को सहूलियत के लिए रिंग रोड बनाने सहित कुबेरस्थान को नगरपंचायत की बनाने की मांग किया। जिसमें जल्द मांग पूरा करने का आश्वासन मिला है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking