News Addaa WhatsApp Group

विधायक से मिले ग्रामीण, बंदोबस्त सर्वे पूरा कराने की मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 31, 2025  |  7:21 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक से मिले ग्रामीण, बंदोबस्त सर्वे पूरा कराने की मांग

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मदनपुर सुकरौली के ग्रामीणों ने युवा भाजपा नेता आनन्द सिंह अगुवाई में खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय के आवास पर मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की मांग है कि बंदोबस्त सर्वे के गांवों को पूर्ण कराया जाए जिससे किसान योजनाओं का लाभ ले सकें।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

विधायक विवेकानन्द पाण्डेय से सोमवार को मदनपुर सुकरौली गांव के ग्रामीणों का एक समूह उनके आवास पर मिला और ज्ञापन देकर बताया कि मदनपुर सुकरौली सहित हनुमानगंज, लक्ष्मीपुर पड़रहवा, कटाई भरपुरवा गांव बंदोबस्त सर्वे में वर्ष 2000 से ही चला आ रहा है जो आज तक पूरा नहीं हुआ, जिससे मदनपुर सुकरौली के ग्रामीणो का कोई भी कार्य बिना कम्प्युटराइज़ इंतखाप/खतौनी के नहीं हो पा रहा है, बंदोबस्त खतौनी पर कोई भी कार्य सरकारी अधिकारी नहीं मान रहे है। बैंकों से कृषि ऋण नहीं हो रहा है तथा भारत सरकार के किसान सम्मान निधि, किसान कार्ड का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। राजस्व अधिकारी कम्प्युटराइज़ इंतखाप/खतौनी का मांग कर रहे है, जिसके फलस्वरूप उपरोक्त ग्रामसभा के किसानो को तमाम तरीके का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए मौके पर विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने पी. गुरु प्रसाद (प्रमुख सचिव राजस्व) और कमिश्नर अनिल ढींगरा से वार्ता कर समस्या को दूर करने के लिए बात की।

इस दौरान रमाशंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, संदीप श्रीवास्तव, प्रभु मद्धेशिया, रोशन साहनी, संजय प्रजापति, हरि चौहान, काशी यादव, मंजेश साहनी, ओमप्रकाश साहनी, परमात्मा प्रजापति, दीनानाथ, हीरा, रविन्द्र यादव, अर्जुन आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking