News Addaa WhatsApp Group

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस, मदद का दिया आश्वासन

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 7, 2024  |  8:10 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस, मदद का दिया आश्वासन

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा सिसवा गोपाल निवासी 28 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिलने पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय शनिवार को पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और सरकारी मदद के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

बताते चलें कि थाना क्षेत्र के भुजौली बाजार में मुख्य सड़क पर मंगलवार की दोपहर सड़क पार कर रहे युवक प्रदीप कुशवाहा 28 वर्ष निवासी सिसवां गोपाल की खड्डा से पड़रौना की तरफ तेज गति से जा रहे बाइक सवार अजय प्रजापति 22 वर्ष एवं अरूण कुमार 26 वर्ष निवासी रामपुर उपाध्याय टेढ़वा थाना सिंदुरिया जनपद महराजगंज से टक्कर हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों एवं पुलिस के सहयोग से तीनों घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने पोलम्बर मिस्त्री प्रदीप कुशवाहा की मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। प्रदीप कुशवाहा मूल रूप से सिसवा बाजार महराजगंज के बीजापार कोईरी टोला के रहने वाले थे और अपने ननिहाल अपने नाना पलकू कुशवाहा के घर से नौरंगिया किसी से मजदूरी का पैसा लेने जा रहे थे। शनिवार को मृतक के घर पहुंचे विधायक विवेकानंद ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव, आनन्द सिंह, सुधीर दुबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनन्दकर, सुदामा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking