News Addaa WhatsApp Group

विद्यालय में फर्जी भुगतान का मामला, 9 महीने से लंबित ना रिकवरी ना कोई कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 13, 2025  |  5:53 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विद्यालय में फर्जी भुगतान का मामला, 9 महीने से लंबित ना रिकवरी ना कोई कार्यवाही

अहिरौली बाजार।  (अमरनाथ यादव की रिपोर्ट ) कप्तानगंज विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम परतावल में रसोईया के खाते में फर्जी मस्टरोल भरकर भुगतान कराने का मामला संज्ञान में आया है।बतादे की गठरी देवी जनता इण्टर कालेज परतावल होलिया में रसोईया है। इस संबंध में गांव के ही अमरनाथ यादव ने आई जी आर एस के माध्यम से शिकायत किया था।मनरेगा संबंधित फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अमरनाथ यादव ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से जिला अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और विजिलेंस विभाग को आवेदन भेजकर तत्काल दर्ज कर मामले की जांच और लंबित राशि की रिकवरी की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि पिछले 9 महीनों से फर्जी भुगतान लंबित हैं जिसमें खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज के द्वारा जांच भी कराया गया जिसमें शिकायत सही पाई गई और अब स्थानीय स्तर पर दबाव डालकर मामले को दबाया जा रहा है। शिकायतकर्ता अमरनाथ यादव के पास मामले के सबूत उपलब्ध हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई न होने पर वह उच्च अधिकारियों व मीडिया के माध्यम से इसे उजागर करने की गुहार लगाई गई है। इस संबंध में बीडीओ कप्तानगंज अमरनाथ पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking