News Addaa WhatsApp Group

विद्युत करंट की चपेट मे आने से 23 वर्षीय युवक की मौत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

May 2, 2025  |  7:37 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विद्युत करंट की चपेट मे आने से 23 वर्षीय युवक की मौत

अहिरौली बाजार/ कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पकड़ी नैपुर में शुक्रवार की दोपहर बिजली के तार की चपेट मे आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

प्राप्त सूचना के मुताबिक मृतक चंदन कुमार पुत्र जगजीवन प्रसाद निवासी पकड़ी नैपुर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर उम्र 23 वर्ष के घर बीते दिनों पूर्व शादी था। शादी के बाद शुक्रवार को वह काफी थका हुआ था सोने के लिए अपने भूसा वाले एक कमरे में गया जहां एक चौकी थी और स्टैंड फैन पड़ा हुआ था। गर्मी से व्याकुल चंदन ने पंखे को जैसे ही बिजली के पलक को बोर्ड में लगाया उसी समय वह बिजली की चपेट में आ गया और चीखने चिल्लाने लगा तथा जमीन पर गिर गया उसके चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन आए और उसे आनन फानन इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चंदन कुमार अपने माता पिता का एकलौता पुत्र व पांच बहनों का इकलौता भाई था।दो दिन पहले उसकी बहन निधि की शादी हुई थी और गुरुवार को स्वजन ने हसीं ख़ुशी बहन की विदाई की थी।

चंदन के पिता जगजीवन प्रसाद राजगीर मिस्त्री हैं।और मेहनत मजदूरी करके अपने सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला रहे थे।मृतक चंदन ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसके मौत की खबर सुनते ही स्वास्थ्य केंन्द्र पर भीड़ जमा हो गई परिवारजनों में कोहराम मच गया। स्वजन ने मुकामी पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी गई।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking