अहिरौली बाजार/कुशीनगर। विद्युत उपकेंद्र बरौली के जेई दीपक श्रीवास्तव ने होली त्योहार को देखते हुए विद्युत विभाग के तरफ से सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि होली के त्योहार पर होने वाली होलिका दहन ट्रांसफॉर्मर के पास या बिजली की लाइनों के नीचे न करें। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र,बरौली के अवर अभियंता दीपक श्रीवास्तव ने विशेष निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी ट्रांसफॉर्मर के नजदीक या बिजली के तारों के नीचे होलिका स्थापित की गई है।तो उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करें।विभाग का मानना है कि इस सावधानी से न केवल जानमाल की रक्षा होगी।साथ ही होली के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा सकेगी।उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत विभाग से संपर्क करें।प्रशासन और विद्युत विभाग ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है।उनका कहना है कि सुरक्षा नियमों का पालन करके ही आनंदमय होली का त्योहार मनाया जा सकता है।साथ ही लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। बाकी विभाग द्वारा इसकी पेट्रोलिंग कराईं जा रही है।
जहां दिक्कत आ रही है। वहां सुधार कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लाइनमैनो की इमरजेंसी डिप्टी लगाई गई है। ताकि आपातकालीन स्थिति में होने वाले कठिनाइयों से निपटा जा सके।
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…
कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…