Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

विद्युत सब स्टेशन का सांसद ने किया भूमि पूजन

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Feb 22, 2025, 7:58 PM IST • अब तक 401 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा कारीतीन में 6.28 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विद्युत सब स्टेशन का भूमि पूजन कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किये और कप्तानगंज सब स्टेशन पर 5 एमबीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमबीए ट्रांसफार्मर का पिता काटकर शुभारंभ भी किया।

शनिवार को कप्तानगंज विकास खंड के कारीतीन में 6 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विद्युत सब स्टेशन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद विजय दुबे ने किया।

Advertisement

इस दौरान कुशीनगर सांसद अपने संबोधित में कहा कि कारीतीन में बनने वाले सब स्टेशन से अब लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगा, तथा ओवरलोड की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। यह सब स्टेशन 6 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बन रहा है इससे लगभग 45 गांव लाभान्वित होगा और गर्मी के मौसम में कप्तानगंज फीडर से 45 गांव को बिजली मिलती थी अब उनके लिए एक नया सब स्टेशन दो माह के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा, प्रदेश की सरकार गांव की जनता के विकास के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है उत्तर प्रदेश में विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने ऐतिहासिक कार्य किये है जो पूर्ववर्ती सरकारों ने नहीं किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष को विश्व के पटल पर ले जाने का कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा व अध्यक्षता विजय खेतान ने किया।

इस दौरान सुजीत मणि त्रिपाठी दीनानाथ शर्मा राजू पासवान एसडीओ राहुल शुक्ला अवर अभियंता शिवानंद सिंह सोनू खेतान अनिल पाण्डेय हरे राम गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता,राधेश्याम पासवान संजय यादव, विरेन्द्र गुप्ता, बैजनाथ कसौधन, डी.के.पाण्डेय श्याम देव राजभर,शुभम उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #कप्तानगंज
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi