कुशीनगर।रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत विकासखंड पडरौना के ग्राम रहसु खुदरा में चौपाल आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए लोगो को पंच प्रण का संकल्प दिलाया।विधायक श्री पाठक ने गर्भवती महिलाओ की गोद भराई व शिशुओ को अन्नप्रासन कराया।अपने सम्बोधन मे विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ हर पात्र को दिया जा रहा है।सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुँचे इसी के तहत गावो मे चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है, विधायक श्री पाठक ने आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार मे हर वर्ग खुशहाल है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष चद्र प्रकाश दूबे,विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह,प्रधान प्रतिनिधि सोनू मिश्रा,राकेश गिरी,राज पाठक,दिनेश गुप्ता,कुंदन दूबे, मुकेश तिवारी, अवध किशोर, जगदीश मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी,मनेजर निषाद, प्रवीण मिश्रा, हीरा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…