News Addaa WhatsApp Group

विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन….सम्मेलन मे संघ परिवार सहित जनमानस की रही उपस्थिति

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jan 21, 2026  |  6:50 PM

248 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विराट हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन….सम्मेलन मे संघ परिवार सहित जनमानस की रही उपस्थिति

सुकरौली/कुशीनगर।नगर पंचायत सुकरौली मे नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण मे विशाल हिन्दू महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया।आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की एकता अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए हिंदुत्व के माध्यम से हिंदुओं को संगठित करते हुए राष्ट्रहित को मजबूत बनाना था। सम्मेलन मे संघ परिवार, भाजपा के कुशीनगर जिले के पदाधिकारी सहित जनमानस की अपार संख्या देखने को मिली।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार”...

बताते चले कि नगर पंचायत सुकरौली मे 21 जनवरी को विशाल हिन्दू महासभा का आयोजन किया जाना था। जिसमे सुकरौली मण्डल के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्र भ्रमण करते हुए सभी को आयोजन मे सम्मलित होने का निमंत्रण पत्र दिया था। जिसका प्रभाव आज कॉलेज प्रांगण मे सैकड़ो की संख्या मे उपस्थित लोगो को देखते मिला। अतिथि के रूप मे अयोध्या से पधारे रमाशंकर शास्त्री ने हिन्दू और हिदुत्व के बारे मे विश्लेषण करते हुए कहा कि सभी को हिंदुत्व अपनाने के साथ ही राम राज्य के लिए राम के आदर्शो को अपनाने की भी बात कही। साथ ही संस्कारी रहते हुए सभी को संगठित रहने की भी बात पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक रमेश जी भाई ने अपने उद्घोष मे आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ परिवार के सदस्यो का अभिनन्दन करते हुए हिन्दू समाज के एकजुटता की प्रशंसा भी की। उन्होंने अपने सम्बोधन मे जोर देकर कहा कि पंत और विचारधारा अलग हो सकती है।लेकिन भारत ही एक ऐसा राष्ट्र है जो सभी को लेकर चलने का भाव रखते हुए सभी को समाहित करता है।उन्होंने बांग्लादेश मे हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार पर भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस पर जल्द ही यह रुकना चाहिए अन्यथा दोनों देशो के बीच खाई बढ़ती जाएगी।

इस सम्मेलन मे कुशीनगर संघ परिवार के सभी पदाधिकारी, भाजपा सांसद विजय दूबे, स्थानीय विधायक हाटा मोहन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह, विवेक सिंह “बंटी ” प्रबंधक नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी सहित सैंकड़ो की संख्या मे जनमानस की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान
तमकुहीराज : “जनता से सीधी मुलाकात, अपराधियों पर सीधा प्रहार” — प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय का एक्शन प्लान

कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking