News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशनपुरा: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों की भरमार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 11, 2022  |  5:01 PM

541 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशनपुरा: ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों की भरमार

कुशीनगर। विशनपुरा विकास खंड के अन्तर्गत विभाग भले ही गड्ढामुक्त सड़कों का दावा कर रहा, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। गांवों की संपर्क सड़कों पर गड्ढों की भरमार की वजह से राह चलना मुश्किल है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने की वजह से ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। उनकी शिकायत है कि विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई गांवों में नालियां क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर गंदा पानी फैल रहा है। पानी व कीचड़ से होकर लोग जाते-आते हैं। टूटी सड़क पर फैला नाली का गंदा पानी

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

विशुनपुरा ब्लाक के पटेरा बुजुर्ग गांव में टूटी सड़कों पर नालियों का गंदा पानी फैला रहता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। जितेंद्र कुशवाहा, महंथ, राजू, प्रभु आदि का कहना है कि आबादी के बीच सड़क पर जलभराव की वजह से मच्छरों का प्रकोप फैल रहा है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है। समसुद्दीन ने कहा कि विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। सफाईकर्मी लापरवाही करता है, अधिकारी हम लोगों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से राहगीर परेशानक्षेत्र के गड़ेरीपट्टी चौराहे से बनटोलवा गजहड़ि़या जाने वाली पिच सड़क जगह-जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। गिट्टियां उखड़ने से राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ती है।

इस सड़क से सिकटिया, गड़ेरीपट्टी, बनटोलवा, गजहड़िया, दुबौली आदि गांवों के लोगों का ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय जाना-आना होता है। पूर्व प्रधान अशोक कुमार सिंह, राधेश्याम गुप्ता, रामगोपाल सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, चंद्रशेखर सिंह, कृष्णानंद सिंह, वीरेंद्र, मनीष मिश्र आदि का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर करा दिया गया है। ठीकेदार सड़क की दोनों पटरियों की घास को छिलवा कर छोड़ दिया है। अभी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। अगर वर्षा शुरू हो जाएगी तो सड़क की मरम्मत नहीं हो पाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking