News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशुनपुरा बुजुर्ग: आग से चार झोपड़ियां जलीं, मोटरसाइकिल जलकर खाक

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 14, 2025  |  4:47 PM

401 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा बुजुर्ग: आग से चार झोपड़ियां जलीं, मोटरसाइकिल जलकर खाक WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के कुट्टी टोला में बीती रात आग लगने से दो लोगों की चार झोपड़ियों सहित एक मोटरसाइकिल और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गई। इस घटना से एक गृहस्वामी का काफी नुकसान हुआ है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव (कुट्टी टोला) में लखुई चौराहे के समीप सीताराम कुशवाहा और बृझन कुशवाहा की चार झोपड़ियां हैं जिसमें सीताराम का गृहस्थी का सामान आदि रखा गया है। घर के लोग गांव स्थित घर आए हुए थे कि रविवार की देर रात अचानक उनके झोपड़ी में आग लग गई और भयंकर रूप से पूरी झोपडी जलकर राख हो गई जब तक लोग बुझाने के लिए दौड़े तब-तक पड़ोस में भाई बृझन की भी दो झोपड़ियां जल गई।

इस आग लगने की घटना से सीताराम के घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़ा, बिस्तर, ठेला, कीमती जेवरात आदि सबकुछ जल कर भस्म हो गया। एक मोटरसाइकिल भी जल गई जिससे काफी नुकसान हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking