News Addaa WhatsApp Group

विशुनपुरा बुजुर्ग: दुर्घटना को दावत दे रहा है सड़क पर खड़ा विद्युत पोल, प्रभावितों ने हटाने की किया मांग

Sanjay Pandey

Reported By:

Feb 25, 2025  |  1:32 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा बुजुर्ग: दुर्घटना को दावत दे रहा है सड़क पर खड़ा विद्युत पोल, प्रभावितों ने हटाने की किया मांग
  • खड्डा विकास खण्ड के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सड़क पर लगा है पोल
  • आवागमन में हो रही बाधा, सड़क के किनारे लगाने से हो जाएगा समस्या का समाधान

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सड़क पर खड़ा पोल दुर्घटना को दावत दे रहा है। ग्रामीणों के तमाम शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग विद्युत पोल को सड़क के किनारे करने की जहमत नहीं उठा रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने बिजली विभाग से उक्त पोल हटाने की मांग की है।

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में मठिया बुजुर्ग -छितौनी जंगल को जाने वाली मुख्य सड़क से निकलकर बड़ी आबादी को जाने के लिए एक ईंट का खड़ंजा मार्ग है। जिस रास्ते मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य चार पहिया वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इस सड़क पर एक विद्युत पोल अनुपयुक्त जगह पर लगा हुआ है जिसके चलते लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का प्रतिदिन सामना करना पड़ता है। प्रभावित लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को पोल सड़क से दूर कराने की गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।

प्रभावित लोगों में संतोष कुमार द्विवेदी, लल्लन गुप्ता, कृष्ण मोहन द्विवेदी, मुन्ना कुशवाहा, बैतुल्लाह अंसारी, पृथ्वी कुशवाहा, शंभू चौहान, छोटेलाल गुप्ता, रामनरेश सिंह, तेजू गोंड, इंसाद अंसारी आदि ने बिजली विभाग से सड़क पर लगे उक्त पोल को हटाने की मांग की है।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking