खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के सरेह में गन्ने के खेत में एक आदमी के सिर का कंकाल देख सनसनी फ़ैल गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना खड्डा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उस मानव सिर ककांल को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मंगलवार की दोपहर विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के सरेह में पुरूषोत्तम कुशवाहा के गन्ने के खेत में गन्ना छिलाई हो रही थी कि अचानक एक आदमी की खोपड़ी का कंकाल देख लोग डर गए और इसकी सूचना ग्राम प्रधान रामप्यारे कुशवाहा को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे एसआई रणजीत तिवारी एवं एक अन्य पुलिस कर्मी ने उक्त कंकाल को कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी के बाद आवश्यक कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं। इसे लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म है।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…