News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशुनपुरा : एक पखवारे में पीएमश्री विद्यालय में दो बार चोरी

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 25, 2024  |  5:37 PM

97 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा : एक पखवारे में पीएमश्री विद्यालय में दो बार चोरी
कुशीनगर। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के पडरौन मंडुरही स्थित पीएमश्री संविलयन विद्यालय में अज्ञात व बेखौफ चोरों ने एक पखवारे के भीतर दो बार चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। प्रधानाध्यापक ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। हालांकि पूर्व में दी गई सूचना के सापेक्ष पुलिस ने अबतक कोई कार्यवाही नहीं की है।
उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही के प्रधानाध्यापक अरुणेंद्र कुमार राय द्वारा पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा गया है कि अज्ञात चोरों ने गत शनिवार की सायं से रविवार की रात के दौरान किचेन शेड का ताला तोड़कर एक बड़ा भगौना, एक स्टील बाल्टी व कुछ अन्य बर्तन चुरा लिया है। सोमवार को विद्यालय आने पर घटना की जानकारी मिली। तहरीर में यह भी लिखा गया है कि गत 9 नवंबर 2024 को चोरों ने विद्यालय का मोटर चुरा लिया था जिसकी सूचना दिए जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। 
एक पखवारे के भीतर एक विद्यालय में दो बार चोरी की घटना से पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking