नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खंड के पिपरा बाजार ग्राम सभा के टोला पकडिहवा में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में शिवपूजन का रिहायसी फूस का घर, घर गृहस्ती के सामान सहित व दुकान तथा नगद जल कर खाक हो गया।ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर रविवार सुबह पहुचे हल्का लेखपाल क्षति आकलन में जुटे हुए है।
शिवपूजन अपने फूस के घर मे ही एक तरफ किराने की दुकान खोल रखे है,शनिवार देर रात उनके घर मे आग लग गई। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया।सोर सुन मौके पर पहुचे गांव के लोग जबतक आग बुझाते तबतक आग ने पूरे घर को जला कर खाक कर दिया।उक्त आगजनी में घर गृहस्ती के समान सहित एक मोटरसाइकिल, चारा मशीन, सोने चाँदी के आभूषण तथा दुकान में रखा का सामान व नगद आग की भेंट चढ़ गया।
राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…
हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…
हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…