News Addaa WhatsApp Group Join करें

Vishunpura News/विशुनपुरा: एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति बंद, पानी के लिए ग्रामीण परेशान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 28, 2022  |  5:15 PM

440 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Vishunpura News/विशुनपुरा: एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति बंद, पानी के लिए ग्रामीण परेशान

विशुनपुरा/कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक के सोनवल ग्रामसभा में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की गरज से करीब एक साल पूर्व ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। शुरुआती दिनों में तो ग्रामीणों को समय से पेयजल की आपूर्ति भी मिली, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया तो ग्रामीण शुद्ध पानी के लिए तरसने लगे। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि पिछले एक हफ्ते से पेयजल की आपूर्ति बाधित है और ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नाम के लिए ही यह ओवरहेड टैंक बना है। आये दिन पाइपों के क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बंद हो जाती है।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

कुशीनगर जनपद जेई/एईएस व कालाजार से प्रभावित जिला रहा है। हर गांव शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की गरज से सरकार द्वारा हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता और ठेकेदारों की मनमानी से पेयजल योजना भी विशुनपुरा ब्लॉक के गांवों में दम तोड़ती नजर आ रही है। एक साल पहले बने सोवनल गांव में ओवरहेड टैंक से पेयजल की आपूर्ति आये दिन बाधित हो रही है। कारण यह है कि जगह-जगह पाइपों के क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं। ग्राम प्रधान मोबिन अंसारी ने बताया कि ओवरहेड टैंक के परिसर में बाउंड्रीवाल व गेट का भी निर्माण अधूरा है। आधा अधूरा कार्य कराकर छोड़ दिया गया है। घटिया किस्म के पाइप लगवाने का ही नतीजा है कि आये दिन लीकेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। गांव के संजय चौधरी, आजाद, जैनुद्दीन, सुलेमान, जयप्रकाश यादव, विपिन उपाध्याय, शमसुद्दीन, मोहम्मदीन, पारस यादव आदि का कहना है कि एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति बंद है। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक जल निगम की तरफ से आपूर्ति शुरू नहीं कराई जा सकी। इससे गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें
रातभर दौड़ी पुलिस, गुमशुदगी का निकला सुखद अंत: 5 घंटे बाद सकुशल मिलीं दो मासूम सगी बहनें

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…

पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा
विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा

120 यजमानों ने किया सवालाख रुद्राभिषेक अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking