News Addaa WhatsApp Group Join करें

Vishunpura News/विशुनपुरा: वरदान साबित होगी अमृत सरोवर योजना- सांसद विजय दूबे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2022  |  6:52 PM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Vishunpura News/विशुनपुरा: वरदान साबित होगी अमृत सरोवर योजना- सांसद विजय दूबे
  • सांसद ने किया अमृत सरोवर निर्माण का शिलान्यास/भूमिपूजन

कुशीनगर। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना अमृत सरोवर निर्माण के अंतर्गत गुरुवार को स्थानीय सांसद विजय कुमार दूबे ने विशुनपुरा क्षेत्र के सुभाष चन्द्र बोस अमृत सरोवर ग्राम सभा परगन छपरा सेखुई मिश्र में भूमि पूजन शिलान्यास कर तालाब की खुदाई फावड़ा चला कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत करके व अंग वस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

सांसद दूबे ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अमृत सरोवर योजना के तहत खोदे जा रहे तालाबों से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। बड़े तालाब खोदे जाने से बारिश के पानी का भंडारण होगा। जिससे जल स्तर में काफी सुधार होगा और पशु पक्षियों के लिए पीने का पानी मिल सकेगा। सांसद ने कहा कि इससे गांव की सुंदरता भी बढ़ेगी और जल व पर्यावरण संक्षरण के लिए वरदान सबित होगा।सांसद ने आगे कहा कि आज केन्द्र सरकार व राज्य सरकार गांव के विकास के लिए संकल्पित है।डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेद भाव के अंतिम व्यक्ति तक सभी जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ देने का कार्य कार्य कर रही।कार्यक्रम को स्थानीय सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव व जिला पंचायत सदस्य वरुण राय ने संबोधित किया।

इस मौके पर डीसी मनरेगा व प्रभारी खण्ड़ शिक्षा अधिकारी विशुनपुरा राकेश कुमार,एपीओ मनरेगा प्रवीण कुमार सिंह,ग्राम प्रधान प्रभाष चंद्र मिश्र,देवेष मिश्रा, अदित्य मिश्रा, वरुण राय,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,संजीव दीक्षित, बलराव राव,दिलीप वैश्य,आशुतोष पाण्डेय,राजेश गुप्ता,सत्यवान सिंह,नवनीत मिश्रा, घनश्याम मिश्रा,मनोज राव,घनश्याम मोदनवाल,खंड विकास कार्यालय के तमाम कर्मचारी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्रा व अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार ने किया।ग्राम प्रधान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking