नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा बिकास खण्ड के पखनहा गांव स्थित तेतरी देवी पब्लिक स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
उक्त प्रतियोगित में प्रतिभाग किये वच्चो द्वारा भांति भांति के रंग-बिरंगे राखियों का निर्माण किया।जिसमें कुछ राखियां देश प्रेम तो कुछ आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश दे रही थी। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डिम्पल जायसवाल को मिला तो वही द्वितीय स्थान साक्षी गुप्ता और तृतीय स्थान संध्या चौहान ने प्राप्त किया।उक्त रखी प्रतियोगित को सम्बोधित करते हुए बिद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम कुशवाहा ने कहा कि आगामी रक्षा बंधन का त्योहार अति प्राचीन त्योहार है जो हमे आपसी भाईचारा एवं देश प्रेम का संदेश देता है.
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक अशोक कुशवाहा, प्रबंधक चंद्रिका कुशवाहा , अरविंद, राजकुमार, राकेश चौधरी, अमरनाथ पांडे,मंजू,सरोज, रीना आदि शिक्षक और शिक्षिकाए उपस्थित रहे।
When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…