नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र अंतर्गत पिपरा बाजार के किसान इण्टर कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के छात्र/छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा जन जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बीज एवम् विकास निगम श्री राजेश्वर सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अरूण सिंह व प्रबंधक डिग्री कॉलेज कप्तानगंज श्री रणजीत सिंह जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।बिद्यालय प्रांगण से बिभिन्न देश भग्ति नारा लगाते हुए स्काउट के बैंड पार्टी व कलर पार्टी से सुसज्जित हो निकली उक्त तिरंगा जागरूकता रैली पिपरा बाजार होते हुए थाना नेबुआ नौरंगिया परिसर जहाँ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी अपने स्टॉप के साथ बच्चों की हौसला आफजाई के लिए स्वयं हाथों में तिरंगा लिए रैली में सबसे आगे चले।
ततपश्चात रैली पुनः विद्यालय प्रांगण पहुच संपन्न हुई।इसी कड़ी में प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय द्वारा आगत सभी अतिथियों को तिरंगा पट्टी और उत्तरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश मिश्र, गायत्री शक्ति पीठ खजुरिया के संयोजक गोरख मिश्र बिद्यालय के शिक्षक धनंजय कुमार, भूपेन्द्र कुमार, सुनील कुमार पांडेय,सतीश कुशवाहा, चंद्रभूषण पाण्डेय, डा० विष्णु प्रताप चौबे,नितिन कांबोज, दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…
कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…
श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…
120 यजमानों ने किया सवालाख रुद्राभिषेक अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या…