News Addaa WhatsApp Group Join करें

विशुनपुरा: ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया राशन न बाटने व कटौती करने का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2022  |  4:50 PM

904 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा: ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाया राशन न बाटने व कटौती करने का आरोप

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बरवा पुरदिल के ग्रामीणों ने कोटेदार पर नबम्बर माह में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न बाटने व प्रति कार्ड पर दो किलो की कटौती करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर को प्रार्थना पत्र सौप कार्यवाई की मांग की। मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक को उक्त प्रकरण की जांच हेतु निर्देशित किया।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

उक्त गांव के लगभग दर्जन भर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके गांव कोटेदार द्वारा नबम्बर माह में कार्ड धारकों से अंगूठा लगवा लिया गया तथा अब तक राशन का बितरण नही किया गया जबकि अब दिसम्बर माह के राशन बितरण हेतु पुनः कार्ड धारकों का अंगूठा लगाने का कार्य शुरु हो गया है।जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि कोटेदार ने नबम्बर माह के राशन को गोलमाल कर कालाबजारी कर दिया है।साथ ही कोटेदार द्वारा राशन वितरण के समय भी प्रति कार्ड दो किलो की कटौती की जाती है।यदि कोई कार्डधारक इसका बिरोध करता है तो कोटेदार उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए अनायास ही बार बार परेशान करता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking