News Addaa WhatsApp Group

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 31, 2026  |  8:37 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
  • अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम 

खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित अंबेडकर नवोदय शिक्षा निकेतन के परिसर में शनिवार को भगवान विश्वकर्मा जी के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान चौक पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान विश्वकर्मा के प्रतिष्ठित मूर्ति का विधि- विधान द्वारा पूजन अर्चन किया गया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

कार्यक्रम के आयोजक विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय मंत्री सुदीप कुमार विश्वकर्मा सहित सभी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पूजन- अर्चन कर नमन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हिंदू धर्म में देवताओं के दिव्य शिल्पकार और वास्तुकार माने जाते हैं। इस अवसर पर खड्डा नगर के अगल-बगल के विभिन्न गांवों से विश्वकर्मा बंधु एकत्रित हुए होकर शामिल हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष रंगी विश्वकर्मा एवं संयोजक प्रदीप विश्वकर्मा तथा जिला अध्यक्ष निखिलेश विश्वकर्मा रहे।

कार्यक्रम में शामिल हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज विश्वकर्मा, अजीत विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, अखिलेश, संजय विश्वकर्मा, डॉ. घनश्याम वर्मा, डॉक्टर संदीप शर्मा, दिलीप वर्मा, राजेश शर्मा राहुल विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking