News Addaa WhatsApp Group

व्यासमुनि मिश्र को कार्बन क्रेडिट कार्ड से होने वाली आय का मिला चेक

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 21, 2024  |  7:21 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
व्यासमुनि मिश्र को कार्बन क्रेडिट कार्ड से होने वाली आय का मिला चेक
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथन ने लखनऊ में कार्बन क्रेडिट कार्ड से होने वाली आय का चेक देकर किया सम्मानित,गांव में आगमन पर लोगो ने माला पहनाकर किया स्वागत

कसया। कसया तहसील क्षेत्र के वार्ड नंबर एक, रानी लक्ष्मीबाई पुरम (चक्करपट्टी) निवासी किसान व्यासमुनि मिश्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में कार्बन क्रेडिट कार्ड से होने वाली आय का चेक देकर सम्मानित किया। मुखमंत्री ने 10 किसानों को कार्बन क्रेडिट कार्ड से हुई आय का चेक वितरित किया। जिसमे कुशीनगर के व्यासमुनि मिश्रा शामिल रहे।सम्मानित होने के बाद रविवार को गांव आने पर व्यासमुनि मिश्रा को गांव के लोगो ने ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। कार्बन उत्सर्जन रोकने में पेड़ों ने भी बड़ी भूमिका निभाई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 किसानों को कार्बन क्रेडिट कार्ड से हुई आय का बीस हजार रुपए चेक वितरित किया।पांच वर्ष तक किसानों को लगातार यह धनराशि मिलेगी।पर्यावरण को सुरक्षित रखकर किसानों को कार्बन क्रेडिट कार्ड से भी आय होती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे होने वाली आय का चेक किसानों को वितरित किया। चेक पाने वाले किसानों में कुशीनगर के कसया तहसील क्षेत्र के वार्ड नंबर एक, रानी लक्ष्मीबाई पुरम (चक्करपट्टी) निवासी व्यासमुनि मिश्र को कार्बन क्रेडिट कार्ड से होने वाली आय का चेक देकर सम्मानित किया।सम्मानित होने के बाद रविवार को गांव आने पर व्यासमुनि मिश्रा को लोगो ने ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।व्यासमुनि मिश्र ने बताया की वर्ष 2000 से ही पौधारोपण कर रहे हैं। अब तक कुल लगभग 11 हजार पौधे लगा चुके है। जिसमे प्रमुख रुप से सागवान, लीची, आम, कटहल समेत अन्य पौधा शामिल है।

श्री मिश्र ने लोगो से पौधारोपण और सरक्षण के लिए प्रेरित किया। स्वागत व बधाई देने वाले लोगो में उपेंद्र दुबे,अजय तिवारी,सोनू तिवारी लालजी गिरी,राम प्रकाश गुप्त,पल्लू मद्धेशिया,प्राण गौड़, पप्पू यादव, कन्नू गिरी शामिल रहे।

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking