News Addaa WhatsApp Group

WhatsApp में आ रहा नया फीचर, अपने आप सात दिनों में गायब हो जाएंगे संदेश!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2020  |  3:14 PM

1,471 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
WhatsApp में आ रहा नया फीचर, अपने आप सात दिनों में गायब हो जाएंगे संदेश!

WhatsApp ने अपने नए फीचर की घोषणा की है। इसके तहत आपके ग्रुप या पर्सनल मैसेज 7 दिनों में गायब किए जा सकेंगे। कंपनी ने इस फीचर को फोन मैमोरी को सेव करने से जुड़ी यूजर्स की मांग के बाद पेश किया है। इस फीचर के अपडेट होने के बाद आप ग्रुप चैट या पर्ननल मैसेज की सैटिंग में डिसएपीयरिंग को इनेबल करना होगा। एक बार इनेबल होने पर, सात दिनों के बाद व्यक्तिगत या समूह चैट में भेजे गए संदेश अपने आप गायब हो जाएंगे।

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा में 40 किलो गौमांस लेकर जा रहा अंतर प्रांतीय...

व्हाट्सएप (WhatsApp) सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, सेटिंग इनेबल करने से पहले भेजे गए या चैट में प्राप्त मैसेज को प्रभावित नहीं किया जाएगा। वहीं यूजर्स स्वयं व्यक्तिगत चैट के लिए गायब हो रहे संदेशों को एक ग्रुप चैट में बदल सकते हैं, केवल एडमिन को इस फीचर का उपयोग करने के लिए मिलेगा। इसके साथ, अगर आप 7 दिन तक मैसेज नहीं खोलते हैं तो मैसेज गायब हो जाएगा, लेकिन अगर आपने नोटिफिकेशन पैनल क्लियर नहीं किया है तो आप वहां से मैसेज चेक कर सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक अगर चैट गायब होने से पहले आप अपनी चैट का बैकअप ले लेते हैं तो आप मैसेज को गूगल ड्राइव में पा सकते हैं। हालांकि आप गायब होने वाले मैसेज को बैकअप से रिस्टोर करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको वह मैसेज नहीं मिलेंगे, क्योंकि वह डिलीट हो चुके होंगे।

खास बात ये है कि यूज़र्स गायब होने वाले मैसेज को फॉरवर्ड और स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स डिसअपियरिंग इमेज और वीडियो को अपने कैमरा रोल में सेव भी कर सकते हैं। इसके लिए सेव टू कैमरा रोल ऑप्शन मिलेगा, जिसे आपको मैन्युअली इनेबल करना पड़ेगा।

संबंधित खबरें
बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस: सीओ जयंत यादव खुद सड़कों पर उतरे, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा
बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस: सीओ जयंत यादव खुद सड़कों पर उतरे, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से…

खड्डा में बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई
खड्डा में बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

ग्रापए के पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया खड्डा, कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार…

ई-रिक्शा में 40 किलो गौमांस लेकर जा रहा अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
ई-रिक्शा में 40 किलो गौमांस लेकर जा रहा अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को…

अपहरण केस का वांछित ‘टुनटून’ तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा
अपहरण केस का वांछित ‘टुनटून’ तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking