News Addaa WhatsApp Group

WHO चीफ ने की मुंबई के धारावी इलाके की तारीफ, टूटी कोरोना ट्रांसमिशन की चेन..!!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2020  |  3:25 PM

1,041 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
WHO चीफ ने की मुंबई के धारावी इलाके की तारीफ, टूटी कोरोना ट्रांसमिशन की चेन..!!

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने विश्व की सबसे बड़ी मलिन बस्तियों में से एक धारावी में कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के प्रयासों की सराहना की है और वैश्विक महामारी को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय एकता और वैश्विक एकजुटता के साथ सामुदायिक सहभागिता की जरूरत को रेखांकित किया.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित धारावी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैली है जहां की आबादी 6,50,000 है. इस बस्ती में लोग संकीर्ण रास्तों और खुले नालों-गटरों के साथ जर्जर इमारतों और झोंपड़ियों में रहते हैं. धारावी में पहला कोविड-19 मरीज एक अप्रैल को मिला था. इससे करीब तीन हफ्ते पहले 11 मार्च को मुंबई में पहला संक्रमित व्यक्ति मिला था.
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक तेदरोस अधानोम गेब्रेयसस ने कहा कि विश्वभर से कई उदाहरण हैं जो दिखाते हैं कि भले ही प्रकोप प्रचंड हो लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है. गेब्रेयसस ने कहा, “और इनमें से कुछ उदाहरण हैं इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया और धारावी में भी- जो मुंबई महानगर का बेहद घनी आबादी वाला क्षेत्र है.”

धारावी में शुक्रवार को कोविड-19 के 12 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,359 हो गई. समूची मुंबई में कोविड-19 के 88,000 मामले सामने आए हैं और 5,129 लोगों की मौत हुई है. मुंबई के धारावी में इस समय केवल 166 मरीज उपचाराधीन हैं और 1,952 मरीजों को अब तक अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है.
ग्रेबेयसस ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रीय एकता और वैश्विक एकजुटता के साथ आक्रामक कार्रवाई ही कोविड-19 वैश्विक महामारी को खत्म कर सकती है. उन्होंने वायरस को नियंत्रित करने के लिए नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता और सामूहिक एकजुटता के महत्व पर भी जोर दिया.

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की एक घटना का महज…

आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking