News Addaa WhatsApp Group

गजब कर दिए नेताजी! महानवमी पर अखिलेश ने गलती से दी रामनवमी की बधाई! अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी ने कसा तंज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 14, 2021  |  5:46 PM

630 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गजब कर दिए नेताजी! महानवमी पर अखिलेश ने गलती से दी रामनवमी की बधाई! अखिलेश के ट्वीट पर बीजेपी ने कसा तंज

शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन यानी महानवमी पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामनवमी की बधाई दे बैठे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी ट्विटर पर यही गलती कर बैठे। हालांकि, ट्रोलिंग के बाद गलती का अहसास होने पर अखिलेश ने पुराने ट्वीट को डिलीट कर नया ट्वीट किया जिसमें महानवमी की बधाई दी।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी...

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!’ जब लोगों ने इस गलती के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू किया तब अखिलेश को वह ट्वीट डिलीट करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के मुखिया ने फिर गलती सुधारते हुए नया ट्वीट किया लेकिन तबतक लोगों ने उनके पिछले ट्वीट का स्क्रीनशॉट ले लिया था और नए ट्वीट पर भी उन्हें घेरना जारी रखा।

बीजेपी ने अखिलेश पर कसा तंज

अखिलेश यादव के ट्वीट पर बीजेपी उत्तर प्रदेश ने तीखी प्रतिक्रिया दी. बीजेपी यूपी के हैंडल से ट्वीट किया गया- ‘जिस अखिलेश यादव को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो ‘राम’ और ‘परशुराम’ की बात करते हैं… जनता को मत पहनाइए ‘टोपी’, वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है…’

इसी तरह आनंद शर्मा के ट्वीट पर भी लोग उन्हें घेर रहे हैं। कोई उन्हें ईद मुबारक कहकर चिढ़ा रहा है तो कोई क्रिसमस की बधाई दे रहा है।

दरअसल, रामनवमी चैत्र नवरात्रि में पड़ता है। शारदीय नवरात्रि में नवमी को महानवमी कहते हैं और उस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking