कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई जा रही आठ पेटी अवैध देशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। हालांकि मौके से तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण व परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार/मंगलवार की मध्यरात्रि थाना तरयासुजान पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब की खेप लेकर जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान ने उप निरीक्षक शंशाक शेखर राय, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार एवं आरक्षी विपिन कुमार पाण्डेय को मौके पर रवाना किया।
पुलिस टीम ने तरया खास रेलवे ढाला के पास पहुंचकर निगरानी शुरू की। कुछ ही देर में एक व्यक्ति तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल से आठ पेटी अवैध देशी शराब (ब्रांड– बंटी बब्ली) बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 26/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बोले प्रभारी निरीक्षक:
प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान ने बताया कि अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…