कसया/कुशीनगर। देश में अमन चैन शांति के लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। नफरत, हिंसा और अलगाव वाद की राजनीति से अलग हटकर काम करना होगा तभी सबका भला होगा।
उक्त बातें प्रख्यात गांधीवादी कार्यकर्ता, एकता परिषद के संस्थापक अध्यक्ष व सर्वोदय समाज के कन्वेनर पी वी राज गोपाल ने बुद्ध स्थली स्थित म्यांमार बुध्द बिहार में कहीं। श्री गोपाल यहां एक विचार मंथन शिविर में आये हुए थे। जेपी व डा. सुब्बाराव के साथ काम कर चुके श्री राजा ने बताया कि आज के दौर में उपजी परिस्थितियों से गांधी और उनका वाद ही उबार सकता है। सिर्फ और सिर्फ गांधी प्रासंगिक है।
उन्होंने देश में डाकू समर्पण की चर्चा करते हुए कहा कि इस समर्पण के 50 वर्ष हो रहे हैं। पहला मध्यप्रदेश, दूसरा उत्तर प्रदेश के भटेश्वर, तीसरा राजस्थान तालाब शाही में हुआ। लेकिन हिंसा नहीं रुकी। विश्व मे अशांति है। इससे मैं चिंतित हूँ। कहा कि बंदूक डालने से समाज ठीक नहीं हो जाता उसके लिए काम करना होगा। समाज मे जाति, धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति हो रही है जो एक तरह का अत्याचार व हिंसा है। हम इस स्वरूप को समाप्त करना चाहते हैं। देश व विश्व मे अमन, चैन, शांति के लिए काम करना होगा। जय जगत व विश्व बंधुत्व से ही हाशिये पर खड़े समाज का भला होगा। अब देखना यह है कि हम सब मिलकर क्या कर सकते हैं। भारत के सर्वोदय की यात्रा कैसे पूरी की जाय। कहा कि गांधी के संदेश को दुनिया भर में शांति व अहिँसा फैलाने के तरीके के रूप में ले जाने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए प्रशिक्षण व बातचीत बड़ा काम है। इस दौरान डा. सीबी सिंह, विंदु सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…