News Addaa WhatsApp Group

प्राकट्योत्सव के अवसर पर हुआ कुश्ती का आयोजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 15, 2024  |  9:37 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्राकट्योत्सव के अवसर पर हुआ कुश्ती का आयोजन

रामकोला/कुशीनगर । सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में बह्मलीन परमहंस महराज के प्राकट्योत्सव के अवसर पर दंगल का भी आयोजन किया गया। संत महात्मा द्वारा पूजन कर दंगल का शुभारंभ कराया। इस दौरान निर्भयानंद महाराज ने कहा कि मन में समर्पण की भावना पैदा करने के लिए वशिष्ठ जैसा गुरू होना चाहिए।आत्मा के कल्याण लिए काम, क्रोध,लालच आदि सभी का त्याग अति आवश्यक है।गुरु सबसे महान और उसका स्थान सबसे ऊंचा होता है। पूर्व विधायक मदन गोविंद राव ने कहा कि ब्रह्मलीन भगवानानंद महाराज जी ने इस पवित्र आश्रम के जरिये ऐसी व्यवस्था कर दी है जो यहाँ के लोगों को सदियों प्रेरित करती रहेगी।कहा कि जिनका मंदिर के प्रति निष्ठा एवं समर्पण रहा उनका कल्याण हुआ है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

स्वामी निर्भयानंद उर्फ बहादुर बाबा, श्री महेन्द्र भंते, संरक्षक रंगनाथ बाबा, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता सहित आदि ने हाथ मिलवाकर पहलवानों के दंगल को आरम्भ कराया। अयोध्या के पहलवान नागेन्द्र दास और सोनू उत्तराखण्ड के बीच शानदार कुश्ती हुई जिसमें नागेन्द्र दास ने अपने कला के जरिये सोनू को चित्त कर दिया। देवतहा कुशीनगर और रजत उत्तराखण्ड के बीच बराबर रही। मंजीत अयोध्या और बलवान उत्तराखण्ड के बीच कुश्ती में बलवान बिजयी हुए। बग्गा उत्तराखण्ड और मोनू अयोध्या सहित दर्जनों पहलवानों ने चित एवं पट की कुश्ती लड़ी और दंगल प्रेमियों की काफी वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का संचालन सत्यपाल गोविन्द राव ने किया।

कुश्ती में उत्तराखण्ड , उत्तर प्रदेश के बनारस, गोरखपुर, मुगलसराय, कुशीनगर तथा देवरिया सहित तमाम स्थानों से पहलवानों का आगमन हुआ था। धनंजय सिंह पहलवान, जंत्री यादव,रामबृक्ष गिरी कुश्ती के रेफरी रहे। इस दौरान दर्जनों पहलवानों अपनी जोर आजमाईश की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, एडवोकेट संजीव सिंह सहित भारी तादाद में लोगों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking