अहिरौली बाजार/ कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को मोहर्रम के अवसर पर ऐतिहासिक ताजिया जुलूस शाही अंदाज में निकाली गई। ढोल-नगाड़, ताशों आदि परंपरागत वाद्यों के गूंज के बीच इमाम चौकों से निकाली गई।
बता दें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मुजडीहां,मगडीहा सेन्दुरिया सखौली खोठ्ठा लच्छीराय जगदीशपुर गिदहा चक बैरिया घोघरा सहित अन्य जगहों पर अकिदत के साथ ताज़िए का जुलूस निकाला गया। इस ताजिया जुलूस को ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न सड़कों पर काफी उत्साह के बीच घूमाया गया।इसके बाद आकर्षक ताजिये को मुस्लिम श्रद्धालुओं ने इमाम चौकों तक पहुंचाया। वहां से बुधवार को सभी ताजिये को कर्बला में ले जाया जाएगा। जहां परंपरागत तरीके से ताजिया पहलाम करने का प्रचलन है।
ज्ञात हो कि मोहर्रम में ताजियां के इजहार के साथ-साथ हक के जीत के प्रदर्शन का प्रतीक माना जाता है।ताजिया स्थापित स्थल पर कुरानखानी पढ़े जाने के बाद वहां से उठायी गई मिट्टी को कर्बला में डालने के बाद इस त्योहार का समापन होता है।ताजिया जुलूस में शामिल बच्चे,जवान, बूढ़े सभी या हुसैन या हुसैन का नारा लगा रहे थे।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय मय फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पल पल की स्थिति जायजा ले रहे थे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…