News Addaa WhatsApp Group

यातायात सुरक्षा व परिवहन नियमों को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान 

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 10, 2025  |  6:53 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यातायात सुरक्षा व परिवहन नियमों को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान 
  • पारसनाथ महाविद्यालय में एनएसएस कैंप का चौथा दिन
तुर्कपट्टी/कुशीनगर। क्षेत्र के जंगल घोरठ स्थित पारस नाथ महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन सोमवार को यातायात सुरक्षा तथा परिवहन नियमों पर जागरूकता तथा पोषण अभियान चलाया गया। यह अभियान जंगल घोरठ के नौका बसिना होते हुए शाहपुर चौराहे तक चलाया गया। 
इसके तहत लोंगो को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं। बड़े वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। शाराब पीकर वाहन न चलायें। शाराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ० विवेक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि  जीवन अनमोल है, इसको लापरवाही में न गवाएं। अगर किसी को कुछ हो जाता है तो समस्या उसके घर वालों को झेलनी रहती हैं।
इस अवसर पर प्रवक्ता नरसिंह प्रसाद, अभय प्रताप सिंह, विनीता तिवारी, प्रीति मिश्रा, गोविंद कुमार, यशवंत कुमार, राहुल कुमार, अवधेश सिंह, श्याम सुंदर पटेल तथा अधिक संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी मु० रफीक अंसारी ने किया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking