मेष राशि के जातकों का नया साल 2022 काफी अच्छा जाने वाला है। जहां आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी। वहीं आपकी मेहनत रंग लाएगी। आमदनी के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही सेहत की बात करें तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हैं।
करियर: इस साल आपका करियर ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी कर रहे युवाओं को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसमे आपको सफलता मिलेगी। आप अपनी मेहनत और सकारात्मक रवैये से ही अपने जीवन में तरक्की पाएंगे, जिससे आप कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी उभर जायेंगें। इस साल आपको प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। यह साल आपसे भरपूर मेहनत करवाएगा।
आर्थिक स्थिति: साल 2022 में सितारों की चाल आपके लिये अनुकूल रहेगी। यह साल आपके लिये कुछ अच्छे अवसर लेकर आयेगा, जिनका फायदा आप आसानी से उठा पायेंगे। ज़िन्दगी का आप पूरा आनंद लेंगे और आप जो भी काम करेंगे उससे आपको अच्छा खासा प्रॉफिट मिलेगा। आमदनी के कुछ नये स्त्रोत खोजने की कोशिश भी करेंगे, जिसमें आपको साल के उत्तरार्ध में सफलता मिलेगी। अपनी बचत से साल के अंत तक आप नई गाडी भी खरीद सकते हैं यानि ये साल आपके लिये तरक्की लेकर आया है।
दाम्पत्य जीवन: यह वर्ष आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। ज्यों-ज्यों निकटता बढ़ेगी आपका सौभाग्य जागेगा। आप दोनों के बीच में प्यार बढेगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा, अपने भविष्य की प्लानिंग करेंगे। इस वर्ष में किसी नए रिश्ते की शुरूआत हो सकती है। अविवाहित लोगों को अच्छा सा मैरिज प्रपोजल मिलेगा। जिसे पाकर आप और आपका परिवार खुश होगा।
स्वास्थ्य: यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए मिला-जुला रहेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसकी वजह से आपको ब्लड प्रेशर और सर्दी जैसी छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याएं होंगी। लेकिन घबराने की बात नहीं है जल्द ही सब ठीक भी हो जायेगा। इस वर्ष आप बाहर का खाना कम करें जैसे तला हुआ, जिसकी वजह से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा। रोजाना फिजिकल एक्टिविटीज करें जैसे की रनिंग, स्ट्रेचिंग, खेलकूद में भाग लें, मैडिटेशन करें, हेल्दी खाना खाएं, जिससे आप स्वास्थ्य रहेंगे। इसके साथ ही कमर दर्द और दांतों की समस्या हो तो उसे गंभीरता से लीजिए। इस मामलों में कोई लापरवाही मत बरतिए।
इस साल वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में अधिक लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही साल 2022 में आपके दाम्पत्य रिश्तें में मजबूती बनी रहेगी। इस वर्ष आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है
करियर: यह वर्ष आपके लिए शानदार रहने वाला है | अगर आप प्राइवेट सेक्टर में है तो आपको नये मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहने वाला है। सीनियर्स काम में आपकी पूरी सहायता करेंगे। अपने काम से आप बॉस को इंप्रेस करेंगे, पदोन्नति का रास्ता खुलेगा। लेकिन इस साल आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, कुछ लोग आपकी तरक्की से ना खुश भी होंगें। इन सब को किनारे कर अपने करियर पर फोकस करें तो अच्छा होगा।
आर्थिक स्थिति: इस साल आपको धन के मामलों में पहले से रणनीति बनाकर रखनी पड़ेगी। नये कारोबार की शुरुआत करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति चेक कर लें तो ठीक रहेगा। सोच–समझ कर लिया गया फैसला आपको जरूर लाभ दिलाएगा। साल के मध्य में आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, साथ ही आपके हाथ कोई बड़ी डील लगेगी, जिससे साल के अंत तक आपके पास एक अच्छी खासी आमदनी होगी । कुल मिलाकर साल 2022 में आपकी आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। आर्थिक मामलों में आपकी किस्मत आपका साथ देगी।
दाम्पत्य जीवन: साल 2022 में आपके दाम्पत्य रिश्तें में मजबूती बनी रहेगी । दोनों के बीच तालमेल से रिश्तों में मिठास बढ़ेगा । इस दौरान आप थोड़े जज़्बाती हो सकते हैं । रिश्तों में अपने जज़्बातों को काबू में रखने की जरूरत है। बाकी साल का अधिकतर समय आपके लिये अनुकूल रहेगा । पहले से चली आ रही अनबन भी दूर होंगी। जीवन में बच्चों की मौजूदगी से घर की खुशियां बढ़ेंगी और पारिवारिक माहौल भी बेहतर बना रहेगा, साथ ही आपके रिश्ते को नये आयाम मिलेंगे ।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी मामलों में ये साल आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है | आपको कोई पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या जैसे आपके घुटनों में दर्द, पेट दर्द यदि से सावधान रहने की जरुरत है | इस वर्ष आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा
आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको ज्यादा गुस्सा भी आयेगा, जिसकी वजह से आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती है | फास्ट फ़ूड कम करें, ज्यादा तला हुआ खाना खाने से बचें, साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य सम्बन्धी चेकअप कराते रहें | एसिडिटी और गैस से बचाव करते रहें |
शिक्षा: शिक्षा के लिहाज से यह साल ठीक रहने वाला है। उच्च शिक्षा पाने के लिए सिर्फ थोड़ा सा प्रयास करना होगा। अपनी पढ़ाई के टाइम टेबल को इस साल सुधारने की आवश्यकता है। किसी चीज़ को याद रखने के लिये अपने पास हर वक्त एक डायरी रखें और उसमें अपने रोज़ के महत्वपूर्ण चीजें नोट करें । बैंकिंग और मैनेजमेंट से जुड़े विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी । कुछ विषयों को समझने में दिक्कतें आ सकती हैं । नयी टेक्नोलॉजी से जुडे छात्रों को लाभ मिलेगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए नया साल किसी वरदान से कम नहीं होगा। जहां एक ओर शिक्षा के नए-नए रास्ते खुलेंगे। वहीं कारोबार करने वाले लोगों को धनलाभ मिलने के काफी अवसर मिलेंगे।
करियर: करियर की दृष्टि से यह साल उम्मीद से कम बढ़िया रहेगा। इस साल आपका ध्यान कुछ भटक सकता है। साहस और ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता है। अपनी मेहनत व सकारात्मक व्यवहार के ज़रिए आप इन कठिन परिस्थितियों से निश्चय ही बाहर आ सकते हैं। वेतन बढ़ने की आस काफी कम है। इस साल आपकी सभी इच्छाएं पूरी होना थोड़ा मुश्किल है। कार्य-स्थल पर कड़ी मेहनत की जरूरत है, जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उन्हें सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी | आप अपने कारोबार को बढाने के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगे लेकिन कदम बढाने से पहले आप अपने बड़े या जो बड़ों के समान है उनकी राय लें या फिर अपने बिज़नेस के सहकर्मी की राय लें। पैसों के लेन-देन से थोड़ा सतर्क रहें। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है सब ठीक हो जायेगा। इस वर्ष जो लोग रेस्टोरेंट चला रहे है उन्हें काफी फायदा होगा। शैक्षणिक संस्था चलाने वाले लोगों को इस वर्ष काफी राहत मिलेगी।
दाम्पत्य संबंध: इस साल आपका गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। सामाज में आप दोनों का मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिये आपको कुछ दिनों के लिये जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है। लेकिन ये दूरियां आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएंगी। मुश्किल परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट्स भी यह साल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पलों में गुजारेंगे। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। कुल मिलाकर ये साल आपके लिये बेहद खुशनुमा माहौल लेकर आएगा।
स्वास्थ्य: इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरुरत है। आपके गुस्से में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आपको हाई ब्लडप्रेशर, सिर दर्द आदि जैसे समस्याएं हो सकती है, जिससे आपका काम बिगड़ेगा। ख़ासतौर पर अपने घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जिससे आपको दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। अपने स्वास्थ्य से संबंधित हल निकालने के लिए आपको नियमित मेडिटेशन करना चाहिए, खान-पान और अपने आस पास की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए माता दुर्गा की उपासना करें और छोटी कन्याओं को कुछ गिफ्ट करें।
शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह साल किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। साल 2022 में आपको हर तरह से पढ़ाई का लाभ मिलेगा। अगर आपका प्रोजेक्ट सोशल स्टडीज़ से रिलेटिड है तो उसे आप साल के अंतिम महीनों में पूरा कर सकते हैं, जिसका फायदा आपके साथ-साथ आपके जूनियर्स को भी मिलेगा। जो छात्र घर से बाहर रह कर पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी यह साल काफी अच्छा रहने वाला है। आपको बहुत से नए और अच्छे एक्सपीरियंस मिलेंगे, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
नए साल में कर्क राशि के जातकों की किस्मत पूरे जोर से साथ देने वाली है। नए वाहन खरीदने का मौका मिलेगा। बिजनेस बढ़ाने के लिए आपको थोड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। कुल मिलकर यह वर्ष आपका अच्छा बीतने वाला है।
करियर: इस साल अपका करियर शानदार रहने वाला है। अगर आप हाई कोर्ट, कॉपर या जमीन से संबंधित वर्क जैसे क्षेत्र में है तो विशेष फायदा होगा। इसके अलावा किसी खेल कूद में आप हिस्सा लेंगें। आपको किसी अच्छी कंपनी से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसमे आपको अच्छी पोस्ट और अच्छा वेतन भी मिलेगा। जो लोग अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाना चाहते है उन लोगों को थोड़ा ट्रेवल करना पड़ेगा, कई लोगों से बिज़नेस की मीटिंग के लिए आपको मिलना पड़ेगा जिसके अच्छे परिणाम आपको साल भर मिलते रहेंगे।
आर्थिक स्थिति: इस साल आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है। इस साल व्यापार में आपको काफी अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे। बिजनेसमैन अपने बिज़नेस को आगे बढाने के लिए दूर स्थान से व्यापर करेंगे, जिससे आपको प्रॉफिट होगा। इस साल आप कोई नया वाहन खरीद सकते है। साल 2022 के अंत तक आपकी किस्मत पूरे जोर से आपका साथ देने लगेगी। कुल मिलकर इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है।
दांपत्य सम्बन्ध: साल 2022 विवाहित लोगों के लिये मिले-जुले परिणाम लेकर आयेगा । इस बीच जीवनसाथी की गतिविधियां कुछ संदेहास्पद हो सकती हैं। लेकिन उस पर अधिक विचार करने से अच्छा है कि आप इस मुद्दे पर खुलकर उनसे बात कर लें, ताकि आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी न हो । साल के शुरुआत में वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीज़ें ख़ुद-ब-ख़ुद सही रास्ते पर आ सकती है अन्यथा काउन्सिलिंग से शंकाएं समाप्त होग, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से इस साल आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है । लगभग शुरू के चार महीने तक सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । थोड़ी सी लापरवाही आपके लिये परेशानी का कारण बन सकती है । जरुरत से अधिक उठाने–रखने वाले काम करने से बचें । वरन् इसका असर आपकी सेहत पर पड़ेगा । पेट सम्बन्धी समस्या से बचने के लिये आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। अपने वज़न को भी कंट्रोल में रखें । सेहत के साथ-साथ साफ़-सफ़ाई का भी पूरा ख़्याल रखें और सबसे बढ़ कर अपने मन की सेहत का ध्यान रखें। चित्त को प्रसन्न रखना ही इस साल आपका न्यू-ईयर रेजोल्यूशन होना चाहिए।
शिक्षा: वर्ष की शुरुआत में आपका ध्यान अपने लक्ष्य को पाने में रहेगा। आपकी पढाई से आपके अध्यापक खुश रहेंगे, जो आपको अपने लक्ष्य को पाने में मददगार साबित होंगें। आपका सकरात्मक रवैया आपको अपने लक्ष्य को पाने में काफी फायदेमंद साबित होगा। जो छात्र मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े है वह अपने लक्ष्य को पाने में कड़ी से कड़ी मेहनत करेंगें, जिनका परिणाम उन्हें अच्छा मिलेगा।
सिंह राशि के जातकों को धन के मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। लेकिन बिजनेस में लाभ मिलेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देगा। लंबे समय से संतान के इच्छुक जातकों की इच्छा पूरी होगी।
करियर: करियर की दृष्टि से जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिये यह साल बहुत बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में सभी से आपकी तालमेल अच्छी बनी रहेगी। सीनियर आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। इस वर्ष पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही सैलरी में भी बढ़ोत्तरी होगी। अपने ऊपर काम के बोझ को अधिक हावी न होने दें। आपके समझदारी पूर्वक लिए गए फ़ैसले सुखद परिणाम ही देंगे। नया व्यापार शुरू करने का प्लान बनायेंगे। जिसमें अपनों का सहयोग मिलेगा। अगर आप विदेश में जॉब पाना चाहते है तो इस वर्ष आपको अनुकूल अवसर मिलेंगे।
आर्थिक स्थिति: आपकी आर्थिक स्थिति इस साल अच्छी रहेगी। आपको धन के मामलों में कोई परेशानी नहीं होगी। आपको अपने बिज़नेस में फायदा मिलेगा, जिससे आपके बिज़नेस में चांदी ही चांदी होगी। बिज़नेस मैन को कोई बड़ी डील मिलेगी जिसे पाकर वह काफी खुश होंगे जबकि नौकरी पेशा लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जिनका रिजल्ट उन्हें बाद में अच्छा मिलेगा, जिससे अच्छा पद मिलेगा, अच्छी इनकम मिलेगी ताकि वह अपनी सेविंग्स करें जो भविष्य में काम आएगी।
दांपत्य सम्बन्ध: इस राशि के जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप दोनों के बीच जो पुरानी अन-बन चल रही थी वह खत्म हो जाएंगी। दोनों के बीच की ग़लतफ़हमियां दूर होंगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाएंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन देगा। लम्बे समय से संतान के इच्छुक जातकों की इच्छा पूरी होगी। लवमेट्स इस साल परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय लेंगे। अगर अपनी इगो को किनारे रखेंगे तो दाम्पत्य संबंध और भी बेहतर होंगे।
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से यह साल आपके लिये उत्तम रहने वाला है। लेकिन काम का प्रेशर अधिक रहने की वजह से इस साल आप थोडी उलझन भी महसूस करेंगे। काम के साथ-साथ आराम का भी ख्याल रखें, साथ ही इस साल अपनी निजी और बिजनेस लाइफ में तालमेल बिठाकर चलेंगे तो ही अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए कार्यस्थल पर बाहर का खाने से बचें। जो लोग शरीर से मोटे हैं, उन्हें सुस्ती और अनिद्रा से जुड़ी दिक्क़तों से दो-चार होना पड़ सकता है।
शिक्षा: इस राशि के जातकों को शिक्षा में थोड़ी रुकावटें आ सकती है। इस वर्ष के शुरुआती महीने छात्रों को अपनी पढाई को लेकर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्रों को मनचाहा परिणाम मिलने में थोडा वक्त लगेगा और मेहनत करनी होगी, तभी समय रहते सब ठीक होगा। छात्र अपनी पढाई के प्रति पूरी निष्ठता के साथ मेहनत करें। इस वर्ष किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मौका मिलेगा, जिसका बेहतर परिणाम पाने के लिए आप जी-तोड़ मेहनत करेंगे। आप बेहतर शिक्षा पा सकते हैं।
कन्या राशि के जातकों को जमीन-जयदाद में फायदा मिलेगा। लेकिन फिजूल खर्च करने से बचें। यह वर्ष नए विवाहित जोड़ों के लिए भी अच्छा रहने वाला है। एक दूसरे के साथ मीठी नोक-झोक होगी, जिससे दोनों के बीच मिठास और बढ़ जाएगी।
करियर: इस साल करियर के मामलों में कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सरकारी क्षेत्र में कोई अच्छी नौकरी मिलेगी जिसे पाकर आप और आपका परिवार खुश होगा,अच्छी आमदनी मिलेगी, जिससे आप अपने परिवार वालों की अच्छी तरह से देखभाल करेंगे और आप अपनी सेविंग्स भी करेंगे जो आगे चलकर आपके काम आएं। जो लोग अपना बिज़नेस कर रहे है उन्हें इस साल कोई अच्छी सी डील मिलेगी, साथ ही आपकी पुरानी जमीन-जायदाद से भी आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों के लिये धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। अगर आप इस बीच किसी बड़े उद्योग से जुड़ना चाहते हैं, तो जांच परख करके ही करें, साथ ही आप इस साल फिजूल खर्च करने से बचें और समय-समय पर अपने खर्चे और जमा–पूंजी का हिसाब-किताब करते रहें। हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को पैसा कमाने के लिए इस वर्ष थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।
दांपत्य सम्बन्ध: दूसरे शहर में रहकर नौकरी कर रहे लोगों को इस साल जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अधिक मौका मिलेगा, आपको संतान की सुख की प्राप्ति होगी, जिसे पाकर आपके प्यार में मिठास आयेगी और रिश्तें भी मज़बूत होंगें। यह वर्ष नए विवाहित जोड़ों के लिए भी अच्छा रहने वाला है। एक दूसरे के साथ मीठी नोक-झोक होगी, जिससे दोनों के बीच मिठास और बढ़ जाएगी। लवमेट्स के लिए भी यह साल बेहतरीन रहने वाला है। रिश्तें में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य: इस वर्ष स्वास्थ्य सम्बन्धी मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। इस वर्ष आपको कंधों में दर्द, जोड़ों में दर्द आदि जैसे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती है। जिन लोगों को शुगर सम्बन्धी समस्या है वह अपनी सेहत का ख्याल रखें। लेकिन चिंता न करें समय रहते सब ठीक हो जायेगा। अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए फ्रेश सब्जी और फ्रेश जूस पिएं। आलस्य छोड़कर अपने दिनचर्या में बदलाव करे। रोज़ थोड़ा पैदल चलें। यह वर्ष इस दृष्टि से खास है कि इस साल अगर आप जरा भी कोशिश करेंगे तो आपका, वर्षों का बिगड़ा स्वास्थ्य सही हो जायेगा।
शिक्षा: इस साल छात्रों को कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे, लेकिन उन मौकों को भुना पाने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है। अगर आप उच्च संस्थान में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो उसकी तैयारी पहले से ही कर लें। अपनी शिक्षा को लेकर आप जो भी फैसला लें, उसमें बड़ों का सहयोग जरूर लें। साल के बीच में छुट्टियों के दौरान किसी पार्ट टाइम कोर्स को ज्वॉइन करेंगे तो आपके भविष्य के लिये फायेदमंद होगा।
तुला राशि के जातकों के लिए यह साल ठीक-ठाक जाने वाला है। कुछ नए काम करने का विचार करेंगे। वहीं बिजनेसमैन को व्यापार में थोड़ा मुनाफा हो सकता है। इस वर्ष में आप अपने कार्यस्थल और अपने बिज़नेस से जुड़े मामलों में सोच विचार करके ही फैसला लें।
करियर: इस राशि के जातकों का यह वर्ष मिलाजुला रहने वाला है। इस वर्ष में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है । साल के मध्य तक आपको एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे कार्यों की वजह से पद्दोन्नति के अवसर मिलेंगें, जिससे आपके बॉस आपकी सराहना करेंगे। इस समय आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगें। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको अपने करियर में बेहतरी दिलाएगा। आपके सगे-संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। कुटुंब से आपको पूरी मदद मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: इस साल आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस वर्ष में आप अपने कार्यस्थल और अपने बिज़नेस से जुड़े मामलों में सोच विचार करके ही फैसला लें। पैसों से संबंधित थोड़ा सावधान रहें। अगर आप किसी सरकारी क्षेत्र में काम करते है तो इस साल आपको मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलेगा। बिज़नेस से रिलेटेड युवा कोई मीटिंग अटेंड करेंगें जिनसे उनको फायदा होगा। इस वर्ष आपका व्यापार दूसरे शहरों में भी फैलेगा, जिससे आपको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा।
दांपत्य सम्बन्ध: साल की शुरुआत दाम्पत्य रिश्तों के लिये बेहतर साबित होगी । लेकिन कुछ महीने बीतते-बीतते आर्थिक समस्याओं की वजह से आपके रिश्ते में कुछ समय के लिये परेशानी उत्पन्न हो सकती है । छोटी–छोटी बात पर नोंक–झोंक हो सकती है। गलतफहमियों से शक की स्थिति पैदा हो सकती है । इसलिए बातचीत में सावधानी बरतकर चलें और अपने जीवनसाथी का सहयोग करने की पूरी कोशिश करें। साल के अंत तक आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगेगी और रिश्तों में अपने आप नज़दीकियां बढ़ने लगेंगी । बेहतर दाम्पत्य संबंधों के लिये हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
स्वास्थ्य: इस नये साल में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। जरुरत से ज्यादा काम आपकी सेहत को बिगाड़ेगा, आपको पेट से संबंधित दिक्कतें आएगी,आपका वजन बढ़ सकता, कोलेस्ट्रॉल की समस्या होगी, जिससे बचने के लिए आपको बाहर का तला हुआ खाना कम करना होगा। लम्बे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या का उपचार किसी अच्छे डॉक्टर से कराएंगे।
शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से देखें तो इस साल पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। अच्छे परिणाम के लिए अपने से बड़ों का सहयोग लेने से बिल्कुल न हिचकें। अपना काम बनाने के लिये सबसे बात करके चलनी पड़ती है। इस साल प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास जरूर करें। किस्मत ने चाहा तो सफलता भी जरूर मिलेगी। बड़ों के सहयोग और अपनी मेहनत से परीक्षाओं में बेहतर करने की कोशिश करेंगे। शोध क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिये यह साल शानदार रहने वाला है।
वृश्चिक राशि के जातक बचत के लिये आप कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार बनाएंगे। यदि बिज़नेस में ज़्यादा पैसा लगाने की स्थिति बनें तो उस काम के लिए पहले पूरी जानकारी इकट्ठी कर लें। इस साल अप्रैल के पहले ही आपको कोई अच्छी नौकरी मिलेगी।
करियर: यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष में आप लेखक, बिज़नेस सेक्टर, फ़ूड सेक्टर जैसे क्षेत्रों में अपना हाथ आजमायेंगे। इसके अलावा आप फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर कोर्स, फोटोग्राफी जैसे सेक्टर में भी जा सकते है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिसनेस से जुड़े लोगों को फायदा दिखाई दे रहा है तो इस वर्ष के मध्य में आप अपने काम में कुछ परिवर्तन करने का विचार अपने मन में बना सकते है। इस वर्ष अप्रैल के पहले ही आपको कोई अच्छी नौकरी मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपके आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप धन के मामले में ख्याली पुलाव पकायेंगे, जो आपको बाद में परेशान कर सकते हैं। इसलिए कम सोचें और काम अधिक करने की कोशिश करें। बचत के लिये आप कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार बनायेंगे। यदि बिज़नेस में ज़्यादा पैसा लगाने की स्थिति बनें तो उस काम के लिए पहले पूरी जानकारी इकट्ठी कर लें । बिना सोचे समझे कहीं भी पैसों का निवेश ना करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
दाम्पत्य संबंध: इस वर्ष आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। लवमेट्स को थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है अपने लवमेट्स के साथ बात करते वक़्त थोड़ा सावधान रहें। किसी निगेटिव या गलतफहमी का शिकार होने से बचें। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है समय रहते सब ठीक हो जायेगा। इस साल आप अपने दाम्पत्य संबंध के तनाव से छुटकारा पाने के लिए अपने रिश्तों में थोड़ी सी ढील दीजिए, जिससे आप उनकी बातों को समझ पायें और आपके रिश्तों में परिस्थितियां बेहतर होगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। अगर जीवनसंगिनी गर्भवती है तो उसको हमेशा चेक अप करवाएं, जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहे। आप अपने स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए खान-पान का ध्यान रखें, अपने खाने में उन चीजों से दूर रहे जिन चीजों से आपको समस्या होती हैं। अपने जिम ट्रेनर की सलाह लें, साथ ही जितना हो सके उतना आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं , जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
शिक्षा: यह साल आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस साल छात्रों का मन अपने आप पढाई में लगेगा। आप जिस भी विषय में हाथ डालेंगे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी, साथ ही आपकी नॉलेज बढ़ेगी। आपको उच्च शिक्षा पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी जिसका परिणाम आपको अच्छा मिलेगा। इस साल जो लोग इंटरव्यू या फिर किसी नए बिज़नेस की शुरुआत करने जा रहे है उन्हें सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा का इस वर्ष बेहतर परिणाम मिलेगा।
धनु राशि वाले कारोबार की परेशानियों से चिंता मुक्त होंगें और बाकी छोटी मोटी जो परेशानियां है उनसे भी आप जल्द ही मुक्त हो जाएंगे।
करियर: यह वर्ष आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आप किसी अच्छी लाइन में जैसे की अकाउंट्स डिपार्टमेंट, फाइनेंस डिपार्टमेंट, सेल्स डिपार्टमेंट में काम करेंगें, जिससे आपकी नॉलेज बढ़ेगी और आपको काफी फायदा होगा। इसके अलावा आप किसी अच्छे सरकारी क्षेत्र जैसे मिडिया लाइन यां फिर किसी कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़ेंगे, जिससे आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आएंगी, जिसके बाद भी आप संभल जायेंगे। इस वर्ष करियर में अचानक कोई बड़ी सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: यह वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति असाधारण रहने वाली है। आपको किसी मुश्किल का सामना करना नहीं पड़ेगा जैसे कि आपके कारोबार से संबंधित, आपके धन से संबंधित आदि। आप बचत के लिए अपने कारोबार में कुछ बदलाव करने का विचार लायेंगे। यदि आपके बिज़नेस में ज्यादा पैसा लगाने की स्थिति बने तो उस काम के लिए पहले आप उसकी पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, जिसमे आपकी भलाई होगी| इस वर्ष के अंत तक आपको आय के कई स्त्रोत मिलेंगे।
दाम्पत्य संबंध: इस साल जीवनसाथी के साथ कुछ मन मुटाव हो सकता है। लेकिन समय के साथ-साथ सब ठीक भी हो जायेगा । शक की स्थिति को दूर करके रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना आपके लिये अच्छा होगा। साल के आखिरी में आपके घर खुशियां जरूर दस्तक देंगी यानि आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। रिश्तों में सहमति बढ़ेगी, लेकिन मनचाहा वर या वधू पाने के लिये अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा । जीवनसाथी को अचानक सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से आप खुद को काफी फिट महसूस करेंगे। आप अपने कारोबार की परेशानियों से चिंता मुक्त होंगें और बाकी छोटी मोटी जो परेशानियां है उनसे भी आप जल्द ही मुक्त हो जाएंगे। आप हमेशा खुश रहेंगें खान-पान का ध्यान रखेंगे। यदि आप अपने पिछले वर्ष में किसी कारण के दर्द से परेशान थे तो इस साल आप उस दर्द से छुटकारा पालेंगें। आपके अन्दर एक नई ऊर्जा का संचालन होगा।
शिक्षा: यह साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में अपने आप लगेगा, उनके मन में पढाई करने की जिज्ञासा जगेगी। आपकी शिक्षा से संबंधित कोई मनोकामना है तो वह भी पूरी होगी। इस वर्ष में जिन छात्रों का परिणाम आने वाला है वह बिल्कुल चिंता मुक्त हो जाएं। क्योंकि इस साल सबकुछ अच्छा रहने वाला है| शिक्षा से जुड़े छात्रों को अच्छे रिजल्ट मिलेंगे, जिसे पाकर आप अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेंगे। इस वर्ष आपको कई नए सुनहरें मौके मिलेंगें।
साल 2022 में मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर में तरक्की सुनिश्चित होने से आपको धन लाभ होगा, साथ ही पैतृक सम्पत्ति का भी पूरा लाभ आपको मिलेगा। वहीं आपके स्वास्थ्य के लिए का यह साल मिला-जुला रहेगा।
करियर: इस वर्ष आपका करियर कुछ धीमी गति से चलेगा। वर्ष के शुरुआत में बार बार दिशा बदलने से आपका कार्य स्थायी रूप से पूरा नहीं हो पायेगा और आप थोड़ा परेशान होंगें। आपके बॉस आपका किसी दूसरी जगह पर ट्रांसफर कर सकते है। नौकरी कर रहे युवा अपने सीनियर्स के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखें, साथ ही अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा को बनाये रखें जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: साल 2022 में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर में तरक्की सुनिश्चित होने से आपको धन लाभ होगा, साथ ही पैतृक सम्पत्ति का भी पूरा लाभ आपको मिलेगा। साल के अंत तक आपके पास बचत के रूप में एक अच्छी खासी आमदनी होगी। समाज में परिवार का रूतबा बढ़ेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनायी गई योजना भविष्य में कारगर साबित होंगी। स्टूडेंट्स को भी अपना खर्चा निकालने के लिये कमाई के साधन मिलेंगे।
दाम्पत्य संबंध: इस साल जीवनसाथी से जॉब एवं व्यापार के सिलसिले में या किसी भी कारण दूरी हो सकती है। इसके वावजूद भी आप दोनों के बीच ताल-मेल बना रहेगा। लवमेट्स के लिए वर्ष 2022 काफी शानदार रहने वाला है। अपने रिश्तें की बात घर पर बतायेंगे। घरवाले आपके रिश्ते को मंजूरी भी दे देंगे। इस वर्ष संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी। इस साल आप अपने जीवनसाथी की मदद से अपनी कई आदतों में सुधार करके तरक्की की सीढियां चढ़ेंगे।
स्वास्थ्य: आपके स्वास्थ्य के लिए का यह साल मिला-जुला रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें ज्यादा लापरवाही ना करें, ज्यादा टेंशन न लें जिसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। अपना स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए काम करने के साथ-साथ आपको आराम की भी जरूरत है अपने खान-पान का ध्यान रखें, फ्रेश फ्रूट, वैजीटेबल्स और जूस पिएं, जिससे आप स्वस्थ रहेंगें|
शिक्षा: इस वर्ष पढ़ाई के मामलों में आपका अच्छा प्रदर्शन रहेगा। छात्रों का मन खुद ब खुद पढाई में लगेगा, जिसकी वजह से आपको एक अच्छा मुकाम हासिल होगा। पढाई से संबंधित उलझनों में आपका परिवार आपकी मदद करेगा, जिससे आपको अधिक लाभ मिलेंगे, साथ ही आपके अंदर एक कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। खेल के क्षेत्र में शिक्षा आपके लिए बेहद अच्छी रहेगी। मास मीडिया और कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए ये साल काफी फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि के छात्रों को साल के शुरू होते ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इसके साथ ही इस राशि के लोग अपने करियर को लेकर आप इस साल थोड़े भावुक रहेंगे। हालांकि नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है। इस साल आपका दाम्पत्य जीवन बहुत शानदार रहने वाला है। आपका और आपके जीवनसाथी का मान-सम्मान बढेगा। लेकिन आपको लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साल के अंत तक आपको अचानक धन लाभ होगा।
करियर: करियर की दृष्टि से इस साल आपको कोई बड़ी सफलता अचानक हासिल होगी । शुरू के महीने आपके लिये काफी फायदेमंद साबित होंगे । अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं तो आपका कामकाज बेहतर रहेगा। आपका सकारात्मक रवैय्या ही आपको करियर में बेहतरी दिलायेगा। अपने करियर को लेकर आप इस साल थोड़े भावुक रहेंगे। हालांकि नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिये अच्छी खबर है। साल के मध्य तक आपको एक अच्छी नौकरी मिलेगी। करियर की बेहतरी के लिये आपके गुरु भी आपका पूरा साथ देंगे । कुम्भ राशि के खिलाड़ियों, पुलिस वालों, डाक्टरों और किसानों के लिये यह वर्ष विशेष अच्छा है।
आर्थिक स्थिति: साल 2022 में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। नौकरी पेशा युवाओं को उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिज़नेस के सिलसिले की योजना के तहत आपको भविष्य में लाभ मिलेगा और छात्रों को भी कमाई के साधन मिलेगें, साथ ही आपकी सम्पति से आपको पूरा लाभ मिलेगा, जिसके तहत साल के मध्य तक आपके पास एक अच्छी आमदनी होगी। आपको लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। साल के अंत तक आपको अचानक धन लाभ होगा।
दाम्पत्य संबंध: इस साल आपका दाम्पत्य जीवन बहुत शानदार रहने वाला है। आपका और आपके जीवनसाथी का मान-सम्मान बढेगा। आपकी हर मुश्किलों में जीवनसाथी आपका पूरी मदद करेगा, साथ ही अगर आप किसी को प्यार करते है और उससे आप अपने प्यार का इज़हार करना चाहते है तो यह साल आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है आपको अच्छा जवाब मिलेगा। लवमेट्स के लिये भी यह साल बेहतरीन रहने वाला है। पूरे साल रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में यह साल आपका सामान्य रहेगा। इस वर्ष आपको गले में दर्द, मानसिक तनाव, पैरों में दर्द आदि स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से सावधान रहना होगा। ज्यादा गुस्सा आने से भी आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा और कार्य में दिक्कतें आएंगी। बेहतर होगा की आप अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें। खान-पान में तला हुआ खाना कम करें जिसे आपका स्वास्थ्य ठीक रह सके। साल के अंत तक आपको सभी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
शिक्षा: छात्रों को साल के शुरू होते ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। विषय के चुनाव को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति दूर होगी और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी । जो छात्र दूसरे शहर जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, उन्हें इस साल के अंत तक जाने का अवसर मिल सकता है । अगर आप मास्टर्स की डिर्गी ले रहे हैं, तो कैम्पस सेलेक्शन में आपको नौकरी जरूर मिलेगी। सीनियर्स का सहयोग भी मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के एग्जाम देते रहें। कोशिश करने से सफलता जरूर मिलेगी।
शिक्षा की दृष्टि से आपके लिये यह साल शानदार रहने वाला है। बैंकिंग और कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए साल 2022 अनुकूल रहेगा। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिये यह वर्ष एक सुनहरा अवसर है। यह वर्ष आपके काम करने की तरीकों में बदलाव लायेग, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
करियर: इस साल के जातकों का करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर जाने वाला है। आपका ध्यान पूरे तरीके से काम में रहेगा। काम के प्रति आपका हुनर देखने को मिलेगा। आपके सामने कई अच्छे मौके आएंगे, जिसे आपका फ्यूचर अच्छा रहेगा।कम मेहनत में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी कर रहे युवाओं की नौकरी में बढ़ोतरी होगी। आपको किसी अच्छी कंपनी से कई जॉब के ऑफर मिलेंगे। सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिये यह वर्ष एक सुनहरा अवसर है।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यह वर्ष आपके काम करने की तरीकों में बदलाव लायेग, जिससे आपको लाभ मिलेगा। इस वर्ष में आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। आपका जितना भी कर्ज है आपके ऊपर इस वर्ष वह सारा कर्ज चुकता हो जायेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत दुरुस्त करने के लिए कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगें, आपको अपने खर्चो पर थोड़ा नियंत्रण रखना चाहिए।
दाम्पत्य संबंध: दाम्पत्य जीवन में यह साल प्यार की वर्षा करने वाला है। नव विवाहितों की जोड़ी के लिये समय बड़ा ही अनुकूल है। आपके मन मुताबिक सारे काम होंगे। साल के मध्य में कुछ मतभेद होने की सम्भावनाएं बन सकती हैं। लेकिन वह स्थिति जल्द ही संभल जाएगी। बस, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। साल के अंत में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। अगर जीवनसाथी कहीं दूर रह रहें हैं तो विभिन्न माध्यमों की मदद से आपसे जुड़े रहेंगे।
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। आपको अपने लिवर का ध्यान रखना चाहिए। आप अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा चिंतित रहेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्यायें जैसे सिर दर्द, घुटनों में दर्द आदि से भी आप परेशान हो सकते है। लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। बाहर का खाना खाने से बचे जैसे की मसालेदार खाना। आप अपने परिवार वालों के साथ जितना हो सके उतना हंसी-मज़ाक करें उनके खान–पान का ध्यान रखें। सब लोग ताजी सब्जियां खाएं, जिससे सबका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शिक्षा: शिक्षा की दृष्टि से आपके लिये यह साल शानदार रहने वाला है। बैंकिंग और कानून की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए साल 2022 अनुकूल रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र में आपकी अधिक मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। साल के अंत में घरेलू समस्या की वजह से आप अपने लक्ष्य से कुछ भटक भी सकते है, इसलिए लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही सही दिशा में मेहनत करें, तभी फायदा मिलेगा और सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे।
खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…
खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…
मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…
रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…