खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में भाजपा की अधिक सीट आने पर युवा भाजपा नेता आनंद सिंह समर्थकों संग खुशी जाहिर करते हुए नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
आनंद सिंह ने कहा कि यूपी उपचुनाव में जनता का जनादेश डबल इंजन की सरकार के साथ है। केंद्र और राज्य की सरकार जन कल्याण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। यह जनादेश उसी प्रयास पर जनता की मुहर है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह जीत सभी छोटे- बड़े कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। प्रदेश की जनता यह जानती है कि पीडीए की बात करने वाले अंततः केवल परिवारवाद और जातिवाद को ही बढ़ावा देते हैं।
कहा कि जब पूरा प्रदेश सैफई की ओर देखता था, तो ये फर्जी पीडीए नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ, सबका विकास जनादेश की मुहर है। जनता ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और विकास के एजेंडे पर फिर भरोसा जताया है।
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…